Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

AI छीनेगा लाखों लोगों की नौकरियां.. इस कंपनी ने रोक दी कर्मचारियों की भर्ती

AI छीनेगा लाखों लोगों की नौकरियां.. इस कंपनी ने रोक दी कर्मचारियों की भर्ती
खबर शेयर करें..

AI छीनेगा लाखों लोगों की नौकरियां.. इस कंपनी ने रोक दी कर्मचारियों की भर्ती

AI अब कई लोगों को बेरोजगार भी करने वाली है। जी हाँ AI की मदद से एक तरफ कई बड़े काम आसान हो गए हैं तो दूसरी ओर आने वाले समय में AI लोगों के बेरोजगार होने का बड़ा कारण बन सकता है। अब एक कंपनी ने तो नए कर्मचारियों की भर्ती ही बंद कर दी है। कंपनी के CEO का कहना है कि इंसानों वाले सारे काम AI कर रही है इसलिए वो नए कर्मचारी भर्ती नहीं कर रहे। 

solar pinal
solar pinal

दुनिया के कई देशों में समित भारत में भी अब एआई का असर दिखने लगा है। दरअसल, एक टेक कंपनी Klarna ने कंपनी में लोगों की हायरिंग बंद कर दी है. कंपनी का मानना है कि अब सारे काम एआई से हो सकते हैं। 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

AI से होगा कंपनी का हर काम

कई कंपनी अब  AI से अधिकतर काम ले रही है जो पहले इंसान करते थे। Klarna कंपनी के सीईओ सेबस्टियन सिएमियात्कोव्स्की ने कहा है कि अब AI इतना होशियार हो गया है कि वो लगभग हर काम कर सकता है, जो पहले इंसान करते थे।  उन्होंने कहा कि AI अब कंपनी के कई काम खुद कर सकता है। AI छीनेगा लाखों लोगों की नौकरियां.. इस कंपनी ने रोक दी कर्मचारियों की भर्ती

Klarna के सीईओ ने बताया कि Klarna ने लगभग एक साल पहले नए कर्मचारियों की भर्ती बंद कर दी थी, जिससे धीरे-धीरे कर्मचारियों की संख्या घट गई।  पहले इस कंपनी में 4,500 कर्मचारी काम किया करते थे, अब यह संख्या 3,500 रह गई है।  सीईओ के अनुसार, यह कमी खुद-ब-खुद हुई है, क्योंकि टेक्नोलॉजी कंपनियों में हर साल लगभग 20 प्रतिशत कर्मचारी बदल जाते हैं।  Klarna कंपनी अब नए कर्मचारियों को न हायर करके AI और ऑटोमेशन पर ज्यादा ध्यान देगी। 

केवल कुछ पोस्ट के लिए ही कर रही हायरिंग

Klarna कंपनी फिलहाल केवल कुछ ही पोस्ट पर हायरिंग कर रही है।  कंपनी के एक प्रवक्ता के अनुसार, वह कंपनी का विस्तार नहीं कर रहे हैं, बल्कि सिर्फ जरूरी पदों के लिए ही लोगों को हायर कर रहे हैं खासकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में .  यह बात दर्शाती है कि आने वाले समय में बहुत सी कंपनियां एआई का इस्तेमाल करके ही अपने सारे काम करेंगी। ऐसी स्थिति में लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ेगा। 

AI will take away the jobs of millions of people… This company has stopped recruiting employees




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।