Sat. Jun 27th, 2026

बिना खाद्य अनुज्ञप्ति चल रहा आइस फैक्ट्री पर छापा, लाख रुपए से अधिक के सामान सीज 

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम बिना खाद्य अनुज्ञप्ति चल रहा आइस फैक्ट्री पर छापा, लाख रुपए से अधिक के सामान सीज 
खबर शेयर करें..

बिना खाद्य अनुज्ञप्ति चल रहा आइस फैक्ट्री पर छापा, लाख रुपए से अधिक के सामान सीज

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़  // खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बगैर अनुज्ञप्ति चल रहे आइस फैक्ट्री पर कार्यवाई किया है। छापमारी में लाख रूपये से अधिक के आइस कैंडी, चाकोबार आइसक्रीम सहित फैक्ट्री को सीज किया है। 

ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर, आइस एवं आइस कैंडी के विनिर्माताओं पर सतत निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज 27 मार्च प्राप्त सूचना के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा सालेवारा स्थित बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के संचालित नर्मदा आइस फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की गई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इसे भी पढ़ें : बिना बैच नंबर के 80 बोरी पानी पाउच को किया गया सीज, जाँच के लिए लिया नमूना

कार्रवाई के दौरान परिसर से राजश्री क्रीम मैजिक व्हाइट कस्टर्ड पाउडर का विधिक नमूना लिया गया। वहीं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में तैयार किए जा रहे बिना बैच नंबर, पैकेजिंग तिथि एवं एक्सपायरी तिथि वाले लगभग 5000 पैकेट (50 ग्राम) चोकोबार आइसक्रीम, 15 पैकेट पैकेजिंग सामग्री तथा 1 बॉक्स आइसक्रीम कोन को 3 फ्रीजर सहित सीज किया गया।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम बिना खाद्य अनुज्ञप्ति चल रहा आइस फैक्ट्री पर छापा, लाख रुपए से अधिक के सामान सीज 

इसके अतिरिक्त परिसर में मौजूद लगभग 3000 ऑरेंज कैंडी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। सीज एवं नष्ट की गई खाद्य सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 1 लाख रुपये आंका गया है।

 

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि संबंधित परिसर में खाद्य अनुज्ञप्ति प्राप्त करने एवं खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किए बिना निर्माण, भंडारण एवं विक्रय गतिविधियों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

 

यह कार्रवाई अभिहित अधिकारी सिद्धार्थ पांडे की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक घृतलहरे एवं विभागीय टीम द्वारा संपन्न की गई।खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम बिना खाद्य अनुज्ञप्ति चल रहा आइस फैक्ट्री पर छापा, लाख रुपए से अधिक के सामान सीज 

 

स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg