Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

PM मोदी के हाथो हो सकता है BJP के घोषणा पत्र का ऐलान..सम्भवतः ये हो सकती घोषणा

PM मोदी के हाथो हो सकता है BJP के घोषणा पत्र का ऐलान..सम्भवतः ये हो सकती घोषणा
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए चंद दिन ही शेष है। इस बीच कांग्रेस ने कई घोषणाएं पहले ही कर दी है लेकिन भाजपा के अपने घोषणा पत्र जारी करने के लिए निश्चित तिथि का इंतजार कर रही है।

मिल रही जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 2 या 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। संभवतः भाजपा की घोषणा पत्र में किसानों, बेरोजगारों व महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं हो सकती है।

solar pinal
solar pinal

बता दें की भाजपा सत्ता में वापसी के लिए पूरी कोशिश कर रही है ऐसे में कांग्रेस द्वारा किये गये लोक लुभावने वादे को देखते हुए भाजपा भी हर वर्ग के लोगों के लिए बड़ा घोषणा कर सकती है। PM मोदी के हाथो हो सकता है BJP के घोषणा पत्र का ऐलान..सम्भवतः ये हो सकती घोषणा

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

घोषणा पत्र में संभवतः हो सकता है ये ऐलान

1. धान का समर्थन मूल्य 3000 के आसपास करने की घोषणा हो सकती है।

2. महिलाओं को मध्यप्रदेश की तर्ज पर प्रतिमाह 1000 या 1500 रुपये।

3. बेरोजगारों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिलाने का काम।

4. बुजुर्गों को हेलीकॉप्टर से तीर्थ यात्रा।

5. दो साल का बचा हुआ बोनस। 

इस तरह की घोषणाएं भाजपा के घोषणा पत्र में होने की संभावना है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।