Sat. Jun 27th, 2026

आधी रात को फ्रिज में हुए भीषण ब्लास्ट, आग लगने से जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला

आधी रात को फ्रिज में हुए भीषण ब्लास्ट, आग लगने से जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला
खबर शेयर करें..

आधी रात को फ्रिज में हुए भीषण ब्लास्ट, आग लगने से जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बिलासपुर  / जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह में रविवार रात एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। साई मंदिर के पीछे स्थित एक मकान में अचानक जोरदार धमाके के बाद आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में 57 वर्षीय जया अग्रवाल की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। रात करीब सवा 11 बजे हुए तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। शुरुआत में लोगों को गैस सिलेंडर ब्लास्ट का शक हुआ, जिससे वे पास जाने से भी घबराते रहे।

बाद में स्थानीय लोगों और पार्षद की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन संकरी गली और पुराने मकान की वजह से राहत कार्य में काफी दिक्कतें आई। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह फ्रिज ब्लास्ट मानी जा रही है, जो बेहद दुर्लभघटना है। पुलिस और एफएसएल टीम यह जांच कर रही है कि तकनीकी खराबी, गैस लीकेज या किसी जवलनशील पदार्थ के कारण धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में दरारें आ गई।आधी रात को फ्रिज में हुए भीषण ब्लास्ट, आग लगने से जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला

अंदर फंसी रही महिला…

आग बुझने के बाद जब टीम अंदर पहुंची तो महिला का शव बुरी तरह झुलसी हालत में मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर में अकेली थी और दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg