Sat. Jun 27th, 2026

पूर्व MLA के उदयपुर पैलेस में CAF जवान ने खुद को गोली मारकर दी जान, छुट्टी से लौटने के अगले दिन उठाया कदम

पूर्व MLA के उदयपुर पैलेस में CAF जवान ने खुद को गोली मारकर दी जान, छुट्टी से लौटने के अगले दिन उठाया कदम
खबर शेयर करें..

पूर्व MLA के उदयपुर पैलेस में CAF जवान ने खुद को गोली मारकर दी जान, छुट्टी से लौटने के अगले दिन उठाया कदम

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र स्थित उदयपुर पैलेस में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना देर शाम की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनते ही पैलेस परिसर में अफरा-तफरी मच गई और साथी जवान मौके की ओर दौड़े।

मृतक जवान की पहचान कृपाचंद सोनवानी (38 वर्ष) के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की छठवीं बटालियन में पदस्थ था और मूल रूप से भिलाई का निवासी था। साथी जवानों ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा और तत्काल एंबुलेंस की मदद से अ स्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक स्व. देवव्रत सिंह ( Devvrat सिंह ) के निधन के बाद राजपरिवार में चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण प्रशासन ने उदयपुर पैलेस और खैरागढ़ स्थित कमल विलास पैलेस को सील कर रखा है। इन परिसरों की सुरक्षा के लिए CAF के जवानों की अलग-अलग शिफ्ट में तैनाती की गई है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

A CAF jawan committed suicide by shooting himself in the Udaipur palace of a former MLA, taking the step the day after returning from leave. पूर्व MLA के उदयपुर पैलेस में CAF जवान ने खुद को गोली मारकर दी जान, छुट्टी से लौटने के अगले दिन उठाया कदम

कुछ समय से दिख रहा था तनाव में..किसी ने नहीं लिया गंभीरता से 

बताया जा रहा है कि सोमवार को भी कृपाचंद सोनवानी की सामान्य ड्यूटी लगी थी। साथियों के मुताबिक वह कुछ समय से तनाव में दिखाई दे रहा था, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। शाम के समय अचानक गोली चलने की आवाज से परिसर में हड़कंप मच गया। जब साथी जवान मौके पर पहुंचे तो वह जमीन पर खून से लथपथ पड़ा मिला।

एक दिन पहले ही जवान आया था छुट्टी से 

पुलिस के अनुसार कृपाचंद सोनवानी एक दिन पहले ही छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर आया था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि घरेलू या निजी कारणों के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट या अन्य ठोस सुराग बरामद नहीं हुआ है।पूर्व MLA के उदयपुर पैलेस में CAF जवान ने खुद को गोली मारकर दी जान, छुट्टी से लौटने के अगले दिन उठाया कदम. A CAF jawan committed suicide by shooting himself in the Udaipur palace of a former MLA, taking the step the day after returning from leave.

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मरर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg