Breaking
Wed. Mar 25th, 2026

वनाँचल में भाजपा प्रत्याशी का जनसम्पर्क..तो कांग्रेस के लिए जनप्रतिनिधियों ने माँगा वोट..

Public relations of BJP candidate in Vananchal.. then public representatives asked for votes for Congress..
खबर शेयर करें..

Priyanka Gandhi ने Khairagrh विधानसभा के मंच से लगाई घोषणाओं की झड़ी.. देखे क्या कहा खैरागढ़ के लिए..
https://youtu.be/RW8ak_xDsDA?si=BS0vZyUdo8l4Ohae

🪀9407957001

solar pinal
solar pinal

वनांचल क्षेत्र पहुँचकर विक्रांत सिंह ने किया चुनाव प्रचार..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई-पंडरिया// भाजपा विधायक प्रत्याशी विक्रांत सिंह खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा मण्डल के अंतर्गत आने वाले ग्राम डुमरिया, दरबानटोला, मोहगांव, मानपुर, लमरा, सिंगारपुर, भदेरा, ठाकुरटोला, गहिराटोला, चुचरुंगपुर, अचानकपुर, मगरकुंड, पैलीमेटा, जंगलपुर, बगदूर व जीराटोला पहुँचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु अपील किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

इस दौरान कहा की कि भाजपा हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है एवं छत्तीसगढ़ में विगत 5 सालों से जनता को गुमराह करके सत्ता में काबिज कांग्रेस सरकार लोक लुभावने वादा करके सिर्फ धोखा देने का काम किया है छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों में विकास कार्य विगत 5 वर्षों से ठप्प पड़ गया है। जिसके कारण पंचायत प्रतिनिधियों को मुलभुत आवश्यकताओ की पूर्ति करने में सिर्फ केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा राशि मिल रहा है।Public relations of BJP candidate in Vananchal.. then public representatives asked for votes for Congress..

वही राज्य की कांग्रेस सरकार सिर्फ अपना विकास करने में लगा रहता है कांग्रेस को आड़े हाथों में लेते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ भ्र्ष्टाचार करने वाली पार्टी है जो शराब घोटाला, राशन घोटाला, कोयला घोटाला यहां तक कि गौमाता के चारा पैरा में भी छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने घोटाला किया है। अब इस घोटालेबाज कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता आतुर हो चुकी है व छत्तीसगढ़ में विकास कराने के लिए भाजपा सरकार बनाने के लिए जनता का बहुत बढ़िया समर्थन मिल रहा है।

इस दौरान टी के चंदेल मंडल प्रभारी जिला मंत्री आनंद पटेल मंडल महामंत्री संतन साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज साहू जिला युवा मोर्चा महामंत्री मिनेश जंघेल युवा मोर्चा महामंत्री सुरेश पटेल युवराज पटेल देवलाल साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता मनिकपुरी महामंत्री ईदराणी वर्मा जयप्रकाश मस्करे पंकज मस्करे राधेलाल जंघेल आकाश जायसवाल डेरालाल मस्करे रामस्वरूप यादव दिनेश साहू गया राम साहू बंसी रजक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में निकाय क्षेत्र वार्ड 1 से 5 तक डोर टू डोर किया जनसंपर्क..

गंडई-पंडरिया// कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में मतदान करने के लिए निकाय क्षेत्र के वार्ड 01 से 05 तक नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, जोन अध्यक्ष ,राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई के द्वारा यशोदा वर्मा के पक्ष में सघन जनसंपर्क किया।

उन्होंने मतदाताओं को बताया की सरकार बनते ही किसानो का कर्ज माफ,भूमिहीन मजदूरों को सालाना 7 हजार से बढ़ाकर 10 हजार दिया जाएगा, 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ और अधिक खपत पर 200 यूनिट की छूट दी जाएगी, गैस सिलेंडर पर 500/ रुपए की सब्सिडी दी जाएगी, महिला समूहों का कर्ज माफ किया जाएगा, साथ ही के जी से लेकर पी जी तक की पढ़ाई निःशुल्क दिया जाएगा। जैसे अनेक घोषणा पार्टी के द्वारा किया गया है, जिसको मतदाताओं के बीच जाकर विस्तृत रूप से बताया, और समर्थन मांगा,जिसका लोगो में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

इस जन संपर्क के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, जोन अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल, पार्षद दिलीप ओगरे, सूरज नामदेव, नारायण चतुर्वेदी, क्रांति ताम्रकार, एल्डरमैन उषा महेश रात्रे बालक डहरिया, नीलम नामदेव, पूर्व पार्षद कमलेश यादव, बालकिशन यादव, राजीव युवा मितान अध्यक्ष अमित टंडन, अशरफ सिद्धिकी, आशीष देवांगन, वेदांत यदु, हेमलता ठाकुर, मैनुद्दीन सोलंकी, लता देवांगन, संगीता डहरिया, मंजू नेताम, भावना महेश्वरी, राजेंद्र झारिया, विजय सोनी, उमेश बांधे, प्रीती, ज्ञानी रात्रे सागर जोशी, आयुष नामदेव,सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।