Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए 36 वाहन जप्त..

अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए 36 वाहन जप्त..
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 जांजगीर-चांपा // जिले में खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए 36 वाहनों को जप्त किया गया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशा निर्देशन में खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जाँच की गई। इस दौरान जांजगीर तहसील क्षेत्र में खनिज का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर खनिज रेत के 5 हाईवा एवं 4 ट्रैक्टर, खनिज मिट्टी (ईट) के 1 ट्रैक्टर, खनिज कोयला के 1 ट्रेलर एवं खनिज निम्न श्रेणी चूनापत्थर के 5 ट्रेलर, 1 हाईवा, 1 ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस लाईन जांजगीर में तथा 1 हाईवा रेत को जप्त कर सिटी कोतवाली जांजगीर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

इसी प्रकार चांपा तहसील क्षेत्र में महुदा एवं कुदरी बैराज क्षेत्र से 2 ट्रैक्टर रेत एवं 3 ट्रैक्टर निम्न श्रेणी चूनापत्थर (गिट्टी) के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर चांपा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। अकलतरा तहसील क्षेत्र में 1 ट्रेलर, 1 हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर खनिज निम्न श्रेणी चूनापत्थर (बोल्डर/जीरा/गिट्टी) के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर थाना अकलतरा में, पामगढ़ तहसील क्षेत्र में 1 हाईवा रेत एवं 3 ट्रैक्टर रेत, 01 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट) को जप्त कर थाना पामगढ़ में सुरक्षार्थ रखा गया है।अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए 36 वाहन जप्त..

solar pinal
solar pinal

शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र में 1 ट्रैक्टर रेत के वाहन जप्त कर थाना शिवरीनारायण में सुरक्षार्थ रखा गया है। नवागढ़ तहसील क्षेत्र में 1 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट), 1 ट्रैक्टर निम्न श्रेणी चूनापत्थर (गिट्टी) को जप्त कर थाना नवागढ़ में सुरक्षार्थ रखा गया है। 1 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट) को कलेक्टर परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। इस प्रकार कुल 36 वाहनों पर कार्यवाही की गयी। सभी वाहन मालिकों, वाहनों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015, छत्तीसगढ़ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्यवाही की गई है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh
        इसे भी पढ़ें:  धान खरीदी केन्द्र में अनियमितता..दो कर्मचारी निलंबित..चार के खिलाफ एफआईआर

     उल्लेखनीय है कि 22 नवम्बर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व). तहसीलदार जांजगीर की टीम द्वारा भी जांजगीर क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध परिवहन के 4 प्रकरण दर्ज किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर का कार्यवाही में विशेष योगदान रहा। अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। कार्यवाही में खनिज निरीक्षक आदित्य मानकर, प्रभारी खनिज निरीक्षक  पी०डी० जाडे, पुलिस निरीक्षक विवेक पाण्डेय, रामकुमार जैन, उप-निरीक्षक सनत मात्रे, अविनीश श्रीवास शामिल रहे।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।