Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

October 14, 2024

डबल मर्डर: कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या..पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

डबल मर्डर: कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या..पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें.. 2,061 छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 सूरजपुर // छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक प्रधान…

छत्तीसगढ़: एक साथ होंगे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव..सरकार के पास है अंतिम फैसला
सड़क दुर्घटना: तूफान की तरह चल रही तूफान गाड़ी बिजली के खंभे से पलटी..

सड़क दुर्घटना: तूफान की तरह चल रही तूफान गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा पलटी.. ड्राइवर और युवती घायल

खबर शेयर करें.. 1,756 छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // खैरागढ़ से कुसयारी की तरफ तेज रफ्तार…

दशहरा पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन..
शाही अंदाज में मना दशहरा : फतेह मैदान व ईतवारी बाजार में आकर्षक आतिशबाजी के बाद हुआ रावण का दहन

शाही अंदाज में मना दशहरा : फतेह मैदान व ईतवारी बाजार में आकर्षक आतिशबाजी के बाद हुआ रावण का दहन

एक ओर राजपरिवार द्वारा परपंरागत शाही सवारी निकली गई। तो दूसरी ओर नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित…

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।