Wed. Jul 15th, 2026

खैरागढ़ जिला भाजपा में बढ़ाये गए मंडल..नर्मदा और ठेलकाडीह जुड़ा नया मण्डल

bjp
खबर शेयर करें..

खैरागढ़ जिला भाजपा में बढ़ाये गए मंडल..नर्मदा और ठेलकाडीह जुड़ा नया मण्डल

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // खैरागढ़ जिला में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है । केंद्र और प्रदेश भाजपा संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में अब 6 की बजाय 8 मंडल होंगे। इनमें दो नए मंडल नर्मदा और ठेलकाडीह शामिल हैं। BJP

जिला भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में इस संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था। प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस निर्णय पर मुहर लगाई। BJP 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

शामिल हुए दो नए मण्डल 

भारतीय जनता पार्टी  खैरागढ़-छुईखदान- गंडई जिले में विस्तार किया है यहाँ अब 6 से बढ़ाकर 8 मंडल होंगे। यहाँ दो नए मंडल नर्मदा और ठेलकाडीह बनाए गए हैं।bjp

वहीं छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा और पांडादाह मंडलों का नाम यथावत रखा गया है। जबकि खैरागढ़ शहर मंडल अब खैरागढ़ मंडल के नाम से जाना जाएगा। पुराना खैरागढ़ ग्रामीण मंडल अब बाजार अतरिया के नाम से जाना जाएगा। BJP

बूथ कमेटियों का गठन.. 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव

भारतीय जनता पार्टी  खैरागढ़-छुईखदान- गंडई जिले में विस्तार के साथ ही साथ ही सभी बूथ कमेटियों का गठन भी हो चुका है। वहीं आगामी 15 दिसंबर तक सभी 8 मंडलों के अध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा। मंडल अध्यक्षों के लिए उम्र सीमा 35 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

Mandals increased in Khairagarh District BJP..Narmada and Thelkadih added as new Mandal




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg