Sun. Jun 14th, 2026

भारत के एक और खिलाड़ी ने लिया संन्यास.. अचानक छोड़ दिया क्रिकेट

भारत के एक और खिलाड़ी ने लिया संन्यास.. अचानक छोड़ दिया क्रिकेट
खबर शेयर करें..

भारत के एक और खिलाड़ी ने लिया संन्यास.. अचानक छोड़ दिया क्रिकेट

भारत के एक और खिलाड़ी ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है. दरअसल, टीम इंडिया के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज वरुण एरोन ने शुक्रवार 10 जनवरी को सोशल मीडिया पर अपने इस फैसले के बारे में बताया. 35 साल के एरोन ने भारत के लिए 9 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेला था.

[masterslider id="11"]

टीम के बाहर होने के बाद लिया फैसला

वरुण एरोन ने 2023-24 के घरेलू सीजन के बाद ही रेड बॉल से संन्यास ले लिया था. अब उन्होंने हर तरह के फॉर्मेट से क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. एरोन का ये फैसला उनकी टीम के बाहर होने के बाद आया है. घरेलू क्रिकेट में वो झारखंड के लिए खेलते थे. उनकी टीम घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है. झारखंड की टीम ग्रुप ए में थी और 7 में से 4 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 पर रही थी और नॉक आउट मुकाबले के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी. वहीं एरोन ने इस टूर्नामेंट के 4 मैचों में 53.33 की औसत से 3 विकेट चटकाए थे.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें.. Slider is not published yet and saved as "draft"

रिटायरमेंट के बाद कही ये बात

वरुण एरोन अपने रिटायरमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने कहा कि ‘पिछले 20 सालों से मैंने तेज गेंदबाजी को जिया है और सांस ली है. आज मैं आधिकारिक तौर पर क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. आज मैं उस चीज से विदाई ले रहा हूं, जिसे मैंने हमेशा पसंद किया है. अब मैं आगे जीवन की छोटी-छोटी खुशियों की ओर बढ़ना चाहता हूं. हालांकि, इस खेल से मैं हमेशा जुड़ा रहूंगा. तेज गेंदबाजी मेरा पहला प्यार रहा है, हालांकि अब मैं मैदान से दूर जा रहा हूं. लेकिन ये हमेशा मेरे जीवन हिस्सा बना रहेगा.’भारत के एक और खिलाड़ी ने लिया संन्यास.. अचानक छोड़ दिया क्रिकेट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varun Aaron (@varunaaron77)

एरोन का करियर

वरुण एरोन ने 2008 में फर्स्ट क्लास मुकाबले में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था. वहीं साल 2011 में वनडे और टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू किया. वो टीम इंडिया के लिए सिर्फ 9 टेस्ट ही खेल सके, जिसमें 52.61 की औसत से 18 विकेट चटकाए. वहीं 9 वनडे मैचों में 38.09 की औसत से 11 विकेट हासिल किए थे. बता करें एरोन के ओवरऑल करियर की तो उन्होंने 66 फर्स्ट क्लास मुकाबले में 173 विकेट, 88 लिस्ट ए मैचों में 141 विकेट और 95 टी20 मैच में 93 विकेट चटकाए थे. वहीं आईपीएल में वो दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं.

 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg