Thu. Nov 26th, 2026

1.62 किलो गांजा के साथ बेमेतरा का युवक गिरफ्तार, बाइक और नकदी भी जब्त

उदयपुर के लाल करार मैदान के पास तिराहे पर पुलिस ने की घेराबंदी, 1.12 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त
खबर शेयर करें..

1.62 किलो गांजा के साथ बेमेतरा का युवक गिरफ्तार, बाइक और नकदी भी जब्त

उदयपुर के लाल करार मैदान के पास तिराहे पर पुलिस ने की घेराबंदी, 1.12 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर कार्रवाई छुईखदान पुलिस ने ग्राम उदयपुर के लाल करार मैदान के पास तिराहे पर दबिश देकर गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.624 किलोग्राम गांजा, बिक्री की नकदी और एक मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख 12 हजार 150 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। CRIME NEWS 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उदयपुर के लाल करार मैदान के पास तिराहे पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में छुईखदान पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। उदयपुर के लाल करार मैदान के पास तिराहे पर पुलिस ने की घेराबंदी, 1.12 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त

इस दौरान संदेही राजू साहू पिता ईगल साहू उर्फ जुगुल साहू (21 वर्ष), निवासी भरदाकला, थाना साजा, जिला बेमेतरा को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 25 L 5231 की डिक्की में रखे लाल छींटदार प्लास्टिक थैले से 1.624 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 81 हजार 200 रुपये बताई गई है। CRIME NEWS 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा बिक्री की 950 रुपये नकद राशि और 30 हजार रुपये कीमत की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की। इस तरह कुल जब्ती की कीमत 1 लाख 12 हजार 150 रुपये आंकी गई है।

आरोपी के विरुद्ध थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 458/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। 26 नवंबर को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!