Sat. Aug 1st, 2026

Panchayat Election 2025: प्रथम चरण के तहत मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान दल रवाना 

Panchayat Election 2025: प्रथम चरण के तहत मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान दल रवाना 
खबर शेयर करें..

Panchayat Election 2025: प्रथम चरण के तहत मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान दल रवाना

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जनपद पंचायत छुईखदान क्षेत्र में जिला पंचायत, जनपद सदस्य, पंच और सरपंच के लिए कल 17 फरवरी को मतदान होना है। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और जिला पंचायत के रिटर्निंग अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं एडीएम प्रेम कुमार पटेल ने छुईखदान स्थित नए मंगल भवन में स्थापित स्ट्रांग रूम से सामग्री वितरण पश्चात मतदान दलों को हरी झण्डी दिखाकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। 

उल्लेखनीय है कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत कल 17 फरवरी छुईखदान जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रथम चरण के तहत मतदान होगा। जिसके लिए आज मतदान दलों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया है। निर्वाचन कार्य को सफल बनाने छुईखदान विकासखंड के 107 ग्राम पंचायत हेतु 258 मतदान दल बनाए गए हैं। मतदान कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने आज सुबह से ही छुईखदान के सामग्री वितरण केन्द्र पहुँचकर मतदान सामग्री को प्राप्त कर उसका मिलान एवं अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
Panchayat Election 2025: प्रथम चरण के तहत मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान दल रवाना 
Panchayat Election 2025: प्रथम चरण के तहत मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान दल रवाना 

इस दौरान अधिकारियों ने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा उन्हें निर्वाचन के राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम, डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छुईखदान सुश्री रेणुका रात्रे, जनपद पंचायत छुईखदान के रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार छुईखदान नेहा ध्रुव सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहें।Panchayat Election 2025: प्रथम चरण के तहत मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान दल रवाना 

प्रेक्षक ने खैरागढ़ और छुईखदान स्ट्रांग रूम एवं सामग्री वितरण स्थल का किया निरीक्षण

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए जिले के छुईखदान जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रथम चरण के तहत 17 फरवरी और खैरागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में द्वितीय चरण के तहत 20 फरवरी 2025 को मतदान होना है। वही मतदान दिवस के एक दिन पूर्व सामग्री वितरण की जानी है। इसके लिए निर्धारित स्थल का प्रेक्षक आईएफएस मनिवासगन एस. ने निरीक्षण किया। उन्होंने खैरागढ़ और छुईखदान में पंचायत चुनाव के लिए बने स्ट्रांग रूम और सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं एडीएम  प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ठाकुर, रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार खैरागढ़ श्रीमती मोक्षदा देवांगन, रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार छुईखदान नेहा ध्रुव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Panchayat Election 2025: Polling parties leave amid tight security for voting in the first phase



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg