Sun. Jul 19th, 2026

 छुईखदान नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा.. 616 वोट से जीती नम्रता दास वैष्णव

 छुईखदान नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा.. 616 वोट से जीती नम्रता दास वैष्णव
खबर शेयर करें..

छुईखदान नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा.. 616 वोट से जीती नम्रता दास वैष्णव

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ छुईखदान। छुईखदान नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया,कांग्रेस प्रत्याशी रानी नम्रता दास वैष्णव ने भाजपा प्रत्याशी शीतल नवनीत जैन को 616 वोटों के अंतर से हराकर भाजपा के गढ़ में सेंध लगा दी। इस जीत के साथ ही छुईखदान नगर पंचायत में कांग्रेस का दबदबा स्थापित हो गया।

भाजपा की बड़ी रणनीतिक भूल पड़ी भारी

कभी भाजपा के कद्दावर नेता रहे राजा गिरिराज किशोर दास वैष्णव को हल्के में लेना भाजपा को भारी पड़ा गिरिराज किशोर दास वैष्णव दो बार भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं,इस बार जब उन्होंने अपनी पत्नी रानी नम्रता दास वैष्णव के लिए टिकट मांगा, तो भाजपा ने उन्हें नजरअंदाज कर शीतल नवनीत जैन को प्रत्याशी बना दिया,इससे नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया और पूरी ताकत झोंककर अपनी पत्नी को चुनाव जिताया।

अध्यक्ष पद का परिणाम: कांग्रेस की रही 616 वोट से जीत 

प्रत्याशी पार्टी मत
रानी नम्रता दास वैष्णव कांग्रेस   Indian_National_Congress_logo mini panja 2732 वोट
शीतल नवनीत जैन भाजपा    bjp sim kamal 2116 वोट
नोटा ——- 40 वोट

पार्षद चुनाव परिणाम

छुईखदान नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं, जिनमें कांग्रेस ने 8 वार्ड और भाजपा ने 7 वार्ड जीते।

भाजपा के लिए बड़ा झटका, कांग्रेस में जश्न का माहौल

इस जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है, जबकि भाजपा में निराशा छाई हुई है। राजा गिरिराज किशोर दास वैष्णव ने इस जीत से साबित कर दिया कि भाजपा ने उन्हें हल्के में लेकर बड़ी भूल की, जिसका नतीजा भाजपा को अपनी मजबूत सीट गंवाकर भुगतना पड़ा। छुईखदान में कांग्रेस की इस जीत से यह साफ हो गया है कि जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है, अब देखना होगा कि नव निर्वाचित अध्यक्ष रानी नम्रता दास वैष्णव छुईखदान नगर पंचायत के विकास के लिए क्या नई योजनाएं लेकर आती हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

Congress captured Chhuikhadan Nagar Panchayat.. Namrata Das Vaishnav won by 616 votes



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg