![]() |
![]() |
![]() |
इंस्टा का टीन अकाउंट, कमाल का है फीचर
इंस्टाग्राम ने हाल में भारत में “टीन अकाउंट” इ फीचर लॉन्च किया है. जिसका उद्देश्य टीनएजर्स के लिए सेफ और कंट्रोल्ड ऑनलाइन एक्सपीरियंस देना है। भारत में इंस्टाग्राम के 350 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं। यह फीचर ऑनलाइन सेफ्टी और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है।
टीन अकाउंट के प्रमुख फीचर्स
प्राइवेसी सेटिंग्सः टीनएजर्स के खाते को डिफॉल्ट रूप से प्राइवेट रखा जाता है, जिससे केवल स्वीकृत लोग ही उनकी पोस्ट देख सकते हैं।
पेरेंट्स की निगरानीः पेरेंट्स फैमिली पेयरिंग से टीनएजर्स की एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं।
स्क्रीन टाइम रिस्ट्रिक्शनः टीनएजर्स को 60 मिनट बाद ब्रेक के लिए मोटिवेट किया जाएगा। रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक नोटिफिकेशन म्यूट हो जाएंगे।
लिमिटेड मैसेजिंगः टीनएजर्स को उन्हीं से मैसेज मिलेंगे जिन्हें वे फॉलो करते हैं या पहले बात कर चुके हैं। ![]()
कंटेंट मॉडरेशनः हानिकारक कंटेंट और अपमानजनक भाषा को स्वचालित रूप से फिल्टर किया जाएगा, जिससे टीनएजर्स को सुरक्षित ऑनलाइन एनवायरमेंट मिलेगा।
टीन अकाउंट तक कैसे पहुंचे ?
अकाउंट बनाना या अपडेट करनाः अगर आप 18 साल से कम हैं, तो इंस्टाग्राम नया खाता बनाते समय ऑटोमेटिकली आपको टीन मोड में सेट कर देगा। मौजूदा खाते में बदलाव करने के लिए सेटिंग्स > प्राइवेसी टीन अकाउंट में जाएं।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

