खैरागढ़ में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर, 60 मरीजों ने कराया पंजीयन
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// जिला स्वास्थ्य विभाग एवं रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 4 नवंबर को सिविल अस्पताल खैरागढ़ में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।![]()
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कुल 60 मरीजों ने पंजीयन कराया,शिविर में पहले से कैंसर का उपचार करा रहे मरीजों के साथ स्तन में गांठ, मुख कैंसर से संबंधित समस्याओं एवं कैंसर के संभावित लक्षणों से पीड़ित लोगों की जांच की गई।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देते हुए उपचार, दर्द एवं अन्य तकलीफों के प्रबंधन तथा आगे की जरूरी जांच के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया,शिविर में डॉ. बबलेश माहावर, हेड पेन एवं पैलिएटिव मेडिसिन विशेषज्ञ तथा डॉ. नवीन जैन (एमडीएस) ने अपनी सेवाएं दीं।
पढे आपके क्षेत्र की खबर : चार कर्मचारियों की लंबी सेवाओं को मिला सम्मान, भावुक माहौल में दी गई विदाई
शिविर का प्रमुख उद्देश्य कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान करना, मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना और आम नागरिकों को कैंसर के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. आशीष शर्मा, जिला नोडल अधिकारी एनपी-एनसीडी डॉ. पंकज वैष्णव, बीएमओ खैरागढ़ डॉ. विवेक बिसेन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सोनल ध्रुव, आरएमएनसीएचए श्रीमती आरती चतुर्बीदानी, जिला लेखा प्रबंधक नवीन चौहान एवं जिला डाटा प्रबंधक खिलेश साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित कर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने और कैंसर की समय रहते पहचान को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रहेंगे।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

