Fri. Jul 31st, 2026

2019 के पहले के वाहनों के बदले जाएंगे नंबर प्लेट, अब हाई सिक्यूरिटी होगा

2019 के पहले के वाहनों के बदले जाएंगे नंबर प्लेट, अब हाई सिक्यूरिटी होगा
खबर शेयर करें..

2019 के पहले के वाहनों के बदले जाएंगे नंबर प्लेट, अब हाई सिक्यूरिटी होगा

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव// सुरक्षा के मद्दे नजर 2019 के पहले के सभी दो पहिया, चार पहिया सहित अन्य सभी प्रकार के वाहनों का नंबर प्लेट बदलना अनिवार्य है। पुराने नंबर प्लेट की जगह अब हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने की तैयारी है। नंबर प्लेट बदलने के लिए एक समयसीमा निर्धारित की जाएगी। इसके बाद पुराने नंबर प्लेट वाले वाहनों पर आरटीओ व यातायात विभाग द्वारा चालानी कार्रवाई की जाएगी। RTO

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

परिवहन विभाग (आरटीओ) से मिली जानकारी के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के द्वारा सभी प्रकार के वाहनों मेें हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए राज्य स्तर पर विभागीय अधिकारियों की राजधानी रायपुर में बैठक आहुत की गई थी। बैठक में 2019 के पहले के वाहनों में लगे नंबर प्लेट को बदने व हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई है। RTO

 

परिवहन अधिकारी राजनांदगांव आनंद शर्मा ने मिडिया को बताया कि वाहनों के चोरी व अन्य सुरक्षा के मद्देनजर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी प्रकार के वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है। इस कार्य में तेजी लाने के लिए अनुबंधित कपनियों द्वारा शिविर लगाए जाएंगे। 

कपनियों की यूनिटों में कार्य बल बढ़ाया जाएगा। साथ ही हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने की सुविधा जिला परिवहन कार्यालयों में भी उपलब्ध होगी। गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देश के अनुपालन में राज्य में वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की ये है खासियत 

⭕ यह प्लेट एल्युमीनियम से बनी होती है।

⭕ इसमें वाहन की पूरी जानकारी देने वाला क्रोमियम आधारित होलोग्राम होता है।

⭕ इसमें एक यूनिक लेज़र कोड होता है, जिसे हटाना मुश्किल होता है। इसमें स्नैप लॉक होता है, जिससे इसे बिना अनुमति के नहीं बदला जा सकता।

⭕ इसमें रेट्रो-ऱिलेक्टिव फ़िल्म होती है, जिससे कम रोशनी में भी वाहन आसानी से दिखता है।

⭕ इसमें रेट्रो-ऱिलेक्टिव फ़िल्म होती है, जिससे कम रोशनी में भी वाहन आसानी से दिखता है।

इस नंबर प्लेट के ये है फ़ायदे 

इससे वाहन चोरी रुकती है और चोरी होने पर वाहन आसानी से पकड़ा जा सकता है इससे ट्रैफ़िक पुलिस को कानून-भंग करने वालों को पहचानने में आसानी होती है इससे वाहन ट्रैकिंग और निगरानी बेहतर होती है। इससे वाहन पंजीकरण और कानून-पालन में सुधार होता है।2019 के पहले के वाहनों के बदले जाएंगे नंबर प्लेट, अब हाई सिक्यूरिटी होगा

यह भी पढ़ें : अपने वाहनों में अब घर बैठे लगवा सकेंगे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

मोबाइल नंबर होगा अपडेट 📲

परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा ने मिडिया को बताया है कि हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट में वाहन स्वामी के पंजीकृत वाहन में मोबाईल नंबर अपडेट किया जाएगा। इसके लिए परिवहन कार्यालय में काउण्टरों की संखया बढ़ाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आम जनता को एचएसआरपी लगाने की सरल, सुलभ प्रक्रिया और विभागीय वेबसाईट के उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया जाएगा। नियमों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Number plates of vehicles manufactured before 2019 will be changed, now there will be high security




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg