Fri. Oct 30th, 2026

खैरागढ़ जिले के स्काउट्स,गाइड्स और रोवर्स राज्यपाल डेका से हुए सम्मानित

जिले के स्काउट गाइड रोवर राज्यपाल रमेन डेका से सम्मानित हुए । खैरागढ़-छुईखदान- गंडई जिले के 11 स्काउट्स,गाइड्स और रोवर्स सफल, 29 अक्टूबर को लोकभवन में हुआ राज्यपाल पुरस्कार अलंकरण सम्मान। भारत स्काउट्स गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित 2025 राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा में सफल स्काउट्स गाइड्स और रोवर्स को लोकभवन में माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका महोदय के करकमलों से, माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी के अध्यक्षता में, माननीय राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह (IAS)और लोकभवन सचिव डॉ सी.आर. प्रसन्ना की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया गया। माननीय राज्यपाल महोदय जी ने छत्तीसगढ़ के समस्त स्काउट्स गाइड्स से कहा कि हमको पर्यावरण सरंक्षण और जल संरक्षण करना चाहिए, जिसमें स्काउट्स गाइड्स के सहयोग से ही पूर्ण किया जा सकता है।स्काउट्स एवं गाइड्स पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और वनों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही हैं। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले से श्री धनुष सिंहा (जिला संगठन आयुक्त स्काउट) और श्रीमती सरस्वती बांते( जिला संगठन आयुक्त गाइड) के नेतृत्व में राज्यपाल स्काउट अमन कुमार साहू (सरस्वती शिशु मंदिर खैरागढ़), राज्यपाल गाइड कु. सोनाली जंघेल(शास. हाई स्कूल ढडार छुईखदान )और राज्यपाल रोवर अमित कुमार मंडावी (शास.उ.मा.विद्यालय टोलागाँव खैरागढ़)। जो जिले का प्रतिनिधित्व कर सम्मान प्राप्त किये। ये सम्मान हमारे नया जिला बनने के बाद प्रथम बार प्राप्त हुआ।जिससे जिले में स्काउट गाइड रोवर रेंजर को और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के जिला मुख्य आयुक्त श्री भागवत शरण सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपेन्द्र कुमार देवांगन एवं पदाधिकारियों के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले के स्काउटिंग गाइडिंग को बेहतर बनाने के कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारी एवं स्काउटर गाइडर ने सभी को सम्मान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ //  भारत स्काउट्स गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित 2025 राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा में सफल स्काउट्स गाइड्स और रोवर्स को लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के अध्यक्षता में, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह (IAS)और लोकभवन सचिव डॉ सी.आर. प्रसन्ना की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के समस्त स्काउट्स गाइड्स से कहा कि हमको पर्यावरण सरंक्षण और जल संरक्षण करना चाहिए, जिसमें स्काउट्स गाइड्स के सहयोग से ही पूर्ण किया जा सकता है।स्काउट्स एवं गाइड्स पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और वनों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही हैं।

जिले के स्काउट गाइड रोवर राज्यपाल रमेन डेका से सम्मानित हुए । खैरागढ़-छुईखदान- गंडई जिले के 11 स्काउट्स,गाइड्स और रोवर्स सफल, 29 अक्टूबर को लोकभवन में हुआ राज्यपाल पुरस्कार अलंकरण सम्मान। भारत स्काउट्स गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित 2025 राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा में सफल स्काउट्स गाइड्स और रोवर्स को लोकभवन में माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका महोदय के करकमलों से, माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी के अध्यक्षता में, माननीय राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह (IAS)और लोकभवन सचिव डॉ सी.आर. प्रसन्ना की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया गया। माननीय राज्यपाल महोदय जी ने छत्तीसगढ़ के समस्त स्काउट्स गाइड्स से कहा कि हमको पर्यावरण सरंक्षण और जल संरक्षण करना चाहिए, जिसमें स्काउट्स गाइड्स के सहयोग से ही पूर्ण किया जा सकता है।स्काउट्स एवं गाइड्स पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और वनों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही हैं। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले से श्री धनुष सिंहा (जिला संगठन आयुक्त स्काउट) और श्रीमती सरस्वती बांते( जिला संगठन आयुक्त गाइड) के नेतृत्व में राज्यपाल स्काउट अमन कुमार साहू (सरस्वती शिशु मंदिर खैरागढ़), राज्यपाल गाइड कु. सोनाली जंघेल(शास. हाई स्कूल ढडार छुईखदान )और राज्यपाल रोवर अमित कुमार मंडावी (शास.उ.मा.विद्यालय टोलागाँव खैरागढ़)। जो जिले का प्रतिनिधित्व कर सम्मान प्राप्त किये। ये सम्मान हमारे नया जिला बनने के बाद प्रथम बार प्राप्त हुआ।जिससे जिले में स्काउट गाइड रोवर रेंजर को और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के जिला मुख्य आयुक्त श्री भागवत शरण सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपेन्द्र कुमार देवांगन एवं पदाधिकारियों के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले के स्काउटिंग गाइडिंग को बेहतर बनाने के कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारी एवं स्काउटर गाइडर ने सभी को सम्मान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले से धनुष सिंहा (जिला संगठन आयुक्त स्काउट) और श्रीमती सरस्वती बांते ( जिला संगठन आयुक्त गाइड) के नेतृत्व में राज्यपाल स्काउट अमन कुमार साहू (सरस्वती शिशु मंदिर खैरागढ़), राज्यपाल गाइड कु. सोनाली जंघेल (शास. हाई स्कूल ढडार छुईखदान )और राज्यपाल रोवर अमित कुमार मंडावी (शास.उ.मा.विद्यालय टोलागाँव खैरागढ़) जो जिले का प्रतिनिधित्व कर सम्मान प्राप्त किये। ये सम्मान हमारे नया जिला बनने के बाद प्रथम बार प्राप्त हुआ जिससे जिले में स्काउट गाइड रोवर रेंजर को और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के जिला मुख्य आयुक्त भागवत शरण सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र कुमार देवांगन एवं पदाधिकारियों के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले के स्काउटिंग गाइडिंग को बेहतर बनाने के कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारी एवं स्काउटर गाइडर ने सभी को सम्मान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!