Sat. Jun 13th, 2026

दो बाइकों की भिड़ंत, गंभीर चोटों के कारण दो रेफर

खबर शेयर करें..

दो बाइकों की भिड़ंत, गंभीर चोटों के कारण दो रेफर

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7  गंडई // गंडई- ग्राम लीमो में दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गई, जिससे दोनों बाइक चालकों को गंभीर चोटें आई और पीछे बैठी एक महिला भी घायल हो गई।

[masterslider id="11"]

यह दुर्घटना तब हुई जब दोनों बाइकें लीमो से गंडई की ओर एक ही दिशा में जा रही थीं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें.. Slider is not published yet and saved as "draft"

दुर्घटना के बाद तुरंत ही सभी घायलों को गंडई अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल बाइक चालकों को आगे के इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा जिले के ग्राम भगवताटोला निवासी फिरतु राम पटेल (70 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गंडई जा रहे थे।

वहीं, दूसरी ओर दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के ग्राम सिहोला निवासी रोशन साहू (25 वर्ष) किसी कार्यवश लीमो से दुर्ग की ओर जा रहे थे। अचानक दोनों वाहनों के आपस में टकरा जाने से यह हादसा हो गया।

इस दुर्घटना में पाटन के रोशन साहू के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि भगवताटोला के फिरतु राम पटेल के बाएं पैर में गहरी चोटें आई हैं। गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया है। घायल महिला का गंडई के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg