Fri. Jul 31st, 2026

कृषि महाविद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गतिविधियों और शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा

कृषि महाविद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गतिविधियों और शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा
खबर शेयर करें..

कृषि महाविद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गतिविधियों और शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिले के रानी अवंती बाई लोधी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र छुईखदान का कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में चल रही गतिविधियों और शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर चन्द्रवाल ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। जिसमें प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और कक्षाएं शामिल हैं। इसके अलावा कलेक्टर ने प्राचार्य से महाविद्यालय में छात्रों को दी जाने वाली शिक्षा को लेकर जानकारी ली।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

वही महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की संख्या के संबंध में भी चर्चा की। साथ ही महाविद्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। कलेक्टर चन्द्रवाल ने कृषि महाविद्यालय संस्थान द्वारा तैयार​ किए गए बंगला पान के नर्सरी का भी अवलोकन किया और किस्म एवं उत्पादन संबंधी पहलुओं पर संबंधितों के साथ चर्चा की।

कृषि महाविद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गतिविधियों और शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा

कलेक्टर ने कृषि महाविद्यालय के माध्यम से किसानों को दी जा रही सलाह और सेवाओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने कृषि महाविद्यालय को बेहतर बनाने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

इस दौरान मौके पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अविनाश ठाकुर, तहसीलदार छुईखदान श्रीमती मोक्षदा देवांगन सहित महाविद्यालय के स्टॉफ मौजदू थे।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg