Fri. Jul 31st, 2026

रेत माफिया के दो गुटों में हुआ भिड़ंत, चल गई गोली, युवक घायल

रेत माफिया के दो गुटों में हुआ भिड़ंत, चल गई गोली, युवक घायल
खबर शेयर करें..

रेत माफिया के दो गुटों में हुआ भिड़ंत, चल गई गोली, युवक घायल

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बिलासपुर // अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालकों से वसूली करने के विवाद में माफियाओं के दो गुट आपस में भीड़ गए। विवाद के दौरान चली गोली से एक पक्ष का युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि घायल युवक गलती से गोली चलने और खुद को गोली लगने की बात पुलिस को प्रारंभिक रूप से कह रहा है।

दरअसल बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन करने वालों से वसूली के विवाद में दो गुट भीड़ गए। इस विवाद में गोली भी चल गई जिसमे एक युवक घायल हो गया। बताया गया कि गोली घायल युवक के पैर में लगी है। हालांकि घायल हुआ पुलिस को गुमराह करते हुए गलती से गोली चलने और घायल होने की बात कह रहा है। Bilaspur News

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

गुंडागर्दी के दम पर अवैध रेत परिवहन पर होता है वसूली 

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लमेर में अरपा नदी से अवैध रेत उत्खनन होता है। गांव के बाहर से बहने वाली नदी से ट्रैक्टर चालक कच्चा रास्ता बना कर रेत उत्खनन व परिवहन करते है। परिवहन करने वालों से गांव के दो गुट अवैध वसूली करते हैं। इनमें एक गुट गोविंद यादव का और दूसरा हेमंत यादव का है। लमेर ग्राम में अरपा नदी पर होने वाले रेत के अवैध उत्खनन करने वालों से वसूली के लिए दोनों गुट के लठैत लाठियां लेकर अवैध रेत घाट में तैनात रहते हैं। यह गुंडागर्दी के दम पर रेत पर रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालकों से वसूली करते है। Bilaspur News

दोनों गुटों के बीच वसूली को लेकर विवाद चला आ रहा है। आज सुबह भी दोनों गुटों के मध्य वसूली को लेकर विवाद हुआ और एक गुट ने दूसरे गुट पर पिस्टल से गोली चला दी। गोली 31 वर्षीय गिरजा शंकर यादव उर्फ दीपक यादव पिता मनीराज यादव के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे बिलासपुर के रिंग रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक गांव में पीडीएस दुकान का संचालक है।रेत माफिया के दो गुटों में हुआ भिड़ंत, चल गई गोली, युवक घायल

मौके पर पहुँचे पुलिस.. घायल सुना दी ये कहानी 

घटना की सूचना मिलते ही कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, कोटा थाना प्रभारी राज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पूछताछ कर जानकारी जुटाई। अस्पताल में भर्ती घायल युवक से पूछताछ करने पर उसने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसे जंगल में एक पिस्टल मिला था,जिसे वह रेत घाट के पास देख रहा था। पिस्टल के लॉक को छुते ही गोली चल गई और पैर में लगने से वह घायल हो गया। हालांकि पुलिस को घायल की कहानी पर शक है वह पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी सुना रहा है,ऐसा पुलिस का मानना है।  

पुलिस को आशंका है कि मामला रेत के अवैध उत्खनन से जुड़ा हो सकता है। पुलिस घायल की पृष्ठभूमि, उसके मोबाइल कॉल डिटेल्स और घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके की पिस्टल कहां से आया और गोली कैसे चली? घायल के इलाज होने और उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद उसका विस्तृत बयान लेकर पुलिस जांच करेगी।

There was a clash between two groups of sand mafia, bullets were fired, young man injured : by : npg.news




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg