Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

गांजा की तस्करी करते 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ट्रक से 1 क्विंटल गांजा जप्त 

गांजा की तस्करी करते 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ट्रक से 1 क्विंटल गांजा जप्त 
खबर शेयर करें..

गांजा की तस्करी करते 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ट्रक से 1 क्विंटल गांजा जप्त

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 कवर्धा // कबीरधाम पुलिस को गांजा तस्करों को पड़ने में बड़ी सफलता मिली है । तस्कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरकर कवर्धा-चिल्फी-झिरमघाट मार्ग से जबलपुर (म.प्र.) की ओर ले जा रहे थे। जिसकी सूचना चिल्फी पुलिस को मिली और नाका बंदी कर कार्यवाही की गई । 

solar pinal
solar pinal

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

मिली जानकारी के मुताबिक 13 मई को थाना चिल्फी प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक क्रमांक RJ17GC9591 में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरकर कवर्धा-चिल्फी-झिरमघाट मार्ग से जबलपुर (म.प्र.) की ओर ले जाया जा रहा है जिस पर तत्काल थाना चिल्फी के सामने नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग प्रारंभ की गई।गांजा की तस्करी करते 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ट्रक से 1 क्विंटल गांजा जप्त 

थोड़ी ही देर में एक संदिग्ध ट्रक घाटी की ओर से आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जब गहन तलाशी ली गई, तो वाहन के केबिन के ऊपर छिपाकर रखी गई 4 बोरियों में कुल 96 पैकेट मादक पदार्थ बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर इनका कुल वजन 1 क्विंटल (101.07 कि.ग्रा.) पाया गया।

 

ट्रक में सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम 

1. सांवरिया वर्मा पिता बालचंद वर्मा उम्र 34 वर्ष

2. होकम सिंह सोंधिया पिता बने सिंह उम्र 28 वर्ष

3. कुमेर सिंह पिता इंदर सिंह उम्र 29 वर्ष

   (तीनों निवासी ग्राम छतरपुरा एवं मेनाखेड़ी, थाना जीरापुर, जिला राजगढ़, म.प्र. का होना बताया।

पुलिसिया पूछताछ में इन तस्करों ने अवैध गांजा ओडिशा से लेकर आने और मध्यप्रदेश के जबलपुर क्षेत्र तक पहुंचाने की योजना स्वीकार की।

गांजा 20 लाख और ट्रक 20 लाख का हुआ जप्त 

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत ₹20 लाख रुपए तथा ट्रक की कीमत ₹20 लाख रुपए आंकी गई है। इस प्रकार कुल ₹40 लाख रुपए का अवैध मादक माल पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।

थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 74/25 धारा 20(B)(ii)(C) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!