Fri. Jul 31st, 2026

अंतर्राज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 10 चोरी के दोपहिया वाहन किए जब्त

अंतर्राज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 10 चोरी के दोपहिया वाहन किए जब्त
खबर शेयर करें..

अंतर्राज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 10 चोरी के दोपहिया वाहन किए जब्त

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही //  जिले में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाया। इसमें साइबर सेल और थाना गौरेला की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के थाना नौरोजाबाद स्थित वार्ड क्रमांक 14-15 कुदारी के निवासी सूरज चौधरी पिता कमला प्रसाद चौधरी और सोनू यादव पिता दादूराम यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने गिरोह के नौरोजाबाद के वार्ड 9 निवासी मुख्य सरगना मोहम्मद शाहिद उर्फ शाकिर पिता मोहम्मद रहीस का नाम बताया। मुख्य आरोपी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही फरार हो गया था।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

तीनों आरोपी गौरेला के मड़ना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ये रेलवे स्टेशन, मंगली बाजार, बस स्टैंड जैसे स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों को टारगेट करते थे।

मास्टर चाबी को मॉडिफाई कर वाहन लॉक खोलने की तकनीक के जरिए चोरी करते थे, जिसके बाद फर्जी दस्तावेजों के साथ वाहनों को सस्ते दामों में बेच दिया जाता था। आरोपियों के कब्जे से कुल 10 दोपहिया वाहन बरामद किए गए, जिनमें चार हीरो एचएफ डीलक्स, 2 हीरो स्प्लेंडर, 2 होंडा साइन, एक टीवीएस अपाचे और एक टीवीएस विक्टर शामिल है।

यह भी पढ़ें : डेम में मस्ती कर नहा रहा हाथियों का झुंड…देखें शानदार वीडियो

बरामद वाहनों में से 6 वाहन थाना गौरेला में दर्ज चोरी के अपराधों से संबंधित हैं, जबकि 4 अतिरिक्त दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं। जिनके मॉडल, रंग, चेसिस नंबर आदि की जानकारी आसपास के सभी थानों के साथ साझा की जा रही है। ताकि उनके मालिकों का पता लगाया जा सके और चोरी के अन्य मामलों से उनकी कड़ियाँ जोड़ी जा सकें।

 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg