Sat. Jun 27th, 2026

दुर्ग संभाग के संवेदनशील धान खरीदी केंद्र के निगरानी के लिए संभाग स्तरीय अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7  राजनांदगांव // संभागयुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान उपार्जन अवधि (01 नवम्बर 2022 से 31 जनवरी 2023)  के दौरान दुर्ग संभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों से सीमावर्ती खरीदी केंद्र में धान विक्रय की आशंका बनी रहती है। ऐसे संवेदनशील धान खरीदी केंद्र में निगरानी एवं नियंत्रण के लिए दुर्ग संभाग के राजनांदगांव, कबीरधाम एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में संभाग स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

जारी आदेश में  खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के  लिए एच आर धु्रव अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, आरके राठौर संयुक्त संचालक कृषि की ड्यूटी, जिला राजनांदगांव के केंद्र हेतु  भानुप्रताप अधीक्षण अभियंता क्रेडा, मुकेश धु्रव संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्था की ड्यूटी लगाई गई है।.

इसी प्रकार कबीरधाम जिले के संवेदनशील खरीदी केंद्रों के लिए दिनेश भगोरिया अधीक्षण अभियंता जल संसाधन, संजीव बृजपुरिया अधीक्षण अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मुकेश संतोषी अधीक्षण अभियंता ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, रमेश जायसवाल संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग,  राजेंद्र कुमार राठौर उपायुक्त हाउसिंग बोर्ड, पी के पांडे संयुक्त संचालक शिक्षा को जिम्मेदारी दी गई है। संभागयुक्त कावरे ने सभी संभाग स्तरीय अधिकारियों को प्रति सप्ताह निरीक्षण करने एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए है

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg