Sat. Jun 27th, 2026

देह व्यापार के संदेह में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा.. 6 युवतियां और संचालक को लिया हिरासत में 

देह व्यापार के संदेह में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा.. 6 युवतियां और संचालक को लिया हिरासत में 
खबर शेयर करें..

देह व्यापार के संदेह में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा.. 6 युवतियां और संचालक को लिया हिरासत में

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बिलासपुर। तोरवा थाना पुलिस ने गुरुवार देर शाम शहर के एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर संदिग्ध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से असामाजिक गतिविधियां चल रही थीं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 युवतियों और सेंटर संचालक को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोतवाली सीएसपी (आईपीएस) गगन कुमार के नेतृत्व में टीम ने पुख्ता जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की। रेड के दौरान पुलिस को सेंटर से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी मिली हैं।देह व्यापार के संदेह में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा.. 6 युवतियां और संचालक को लिया हिरासत में 

 

पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि यहाँ देह व्यापार का धंधा चल रहा था या नहीं। फिलहाल सेंटर के लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।



 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg