Breaking
Mon. Oct 20th, 2025

न्यूड पार्टी पोस्टर : पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में न्यूड पार्टी पोस्टर : पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार : raipur nude party
खबर शेयर करें..

न्यूड पार्टी पोस्टर : पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर। राजधानी रायपुर में चर्चित न्यूड पार्टी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संतोष गुप्ता भी शामिल हैं। गुप्ता का भाठागांव में स्थित एस.एस. फार्म हाउस ही इस इवेंट के लिए उपलब्ध कराया गया था।

 

पुलिस ने दूसरी बड़ी गिरफ्तारी वीआईपी रोड तेलीबांधा स्थित हाईपर क्लब के मालिक जेम्स बेक की की है। जेम्स बेक का नाम पूर्व में कई घोटालों में आ चुका है और उसके खिलाफ पहले से ही केस दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, जेम्स बेक आरोपी दीपक सिंह और देवेन्द्र कुमार यादव के साथ मिलकर अपने क्लब के माध्यम से इस इवेंट को प्रमोट कर रहा था।

 

इसी कड़ी में इवेंट आर्गेनाइजर्स संतोष जेवानी और अजय महापात्रा को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं, आरोपी अवनीश गंगवानी द्वारा इस पार्टी का प्रचार-प्रसार “WHAT IS RAIPUR” नाम से किया जा रहा था।

 

जाने मामला क्या है? (Nude party)

 

21 सितंबर को भाठागांव स्थित फार्म हाउस में न्यूड पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध के बाद तेलीबांधा थाने में दो एफआईआर दर्ज हुईं – एक न्यूड पार्टी आयोजकों के खिलाफ और दूसरी स्ट्रेंजर पूल पार्टी आयोजकों के खिलाफ।

इसे भी पढ़ें : 3 लाख से अधिक बुजुर्गों की रोकी गई पेंशन, इस कारण से आई है परेशानी

रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्राइम एवं साइबर यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्टरों और वेब पोर्टल्स की तकनीकी जांच कर आरोपियों की पहचान की और छापेमारी करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया।

Poster of 'Nude Party' in Raipur..details of location and fees also.. uproar

पुलिस जांच लगातार है जारी

 

पुलिस का कहना है कि इवेंट में शामिल होने के लिए जिन लोगों ने अपने बैंक खातों से रकम ट्रांसफर की थी, उनकी भी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में एक आरोपी का संबंध पूर्व मंत्री के करीबी से भी बताया जा रहा है।रायपुर में न्यूड पार्टी पोस्टर : पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार : raipur nude party

इसे भी पढ़ें : रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ का पोस्टर, लोकेशन और फीस की भी डिटेल, मचा घमासान

ये है गिरफ्तार आरोपी..

01. संतोष गुप्ता पिता स्व. जागेश्वर प्रसाद गुप्ता उम्र 68 साल निवासी मकान नंबर 25 बरसाना इन्क्लेव महोबा बाजार थाना आमानाका रायपुर।

02. संतोष जेवानी पिता परसराम जेवानी उम्र 30 साल निवासी जोरा पाटीदार भवन के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर।

03. अजय महापात्रा पिता जुगल किशोर महापात्रा उम्र 35 साल निवासी गायत्री नगर न्यू सेंट वेरी कालोनी मकान नंबर ए 14 थाना खम्हारडीह रायपुर।

04. अवनीश गंगवानी पिता रमेश गंगवानी उम्र 31 साल निवासी ब्यूटी पार्लर के पास अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर।

05. जेम्स बेक पिता स्व. जॉन बेक उम्र 59 साल निवासी अवंति विहार विजय नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।

06. दीपक सिंह पिता स्व. रमाशंकर सिंह उम्र 39 साल निवासी हायपर क्लब तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर।

07. देवेन्द्र कुमार यादव पिता अश्वनी कुमार यादव उम्र 37 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी थाना खम्हारडीह रायपुर।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!