Sat. Jun 27th, 2026

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेल मंत्री ने दिया अपडेट; दीवाली पर मिल सकती है खुशखबरी

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेल मंत्री ने दिया अपडेट; दीवाली पर मिल सकती है खुशखबरी
खबर शेयर करें..

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेल मंत्री ने दिया अपडेट; दीवाली पर मिल सकती है खुशखबरी

राष्ट्रीय  खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली // वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि दूसरी ट्रेन के तैयार हो जाने के बाद ही दोनों ट्रेनों को पटरियों पर उतारा जाएगा। उन्होंने संभावनाएं जताई हैं कि इसमें अक्तूबर मध्य तक का समय लग सकता है। Vande Bharat Train

बहरहाल, अभी तक यह साफ नहीं है कि ट्रेन किन रूट पर चलेगी। वैष्णव ने कहा है कि दूसरी ट्रेन को बनाने का काम जारी है और यह 15 अक्तूबर 2025 तक पूरा हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘दोनों ट्रेनें एकसाथ लॉन्च की जाएंगी।’

उन्होंने कहा है कि सेवाओं को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए दूसरी ट्रेन जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘इसलिए हम दूसरी रेक का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही हमें वो मिल जाती है, तो हम रूट तय करेंगे और संचालन शुरू कर देंगे।’ Vande Bharat Train

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

अटकलें हैं कि नई ट्रेनें नई दिल्ली और पटना के बीच दौड़ेंगी। इसके अलावा वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब में चल रहे रेल परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि आगामी 18 किमी लंबी राजपुरा-मोहाली लाइन इस क्षेत्र को अंबाला-अमृतसर मेन लाइन पर सबसे छोटे रास्ते से चंडीगढ़ से जोड़ेगी। Vande Bharat Train

वैष्णव ने कहा है कि रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली और फिरोजपुर कैंट के बीच नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। यह ट्रेन फरीदकोट, बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत स्टेशनों को जोड़ेगी।वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेल मंत्री ने दिया अपडेट; दीवाली पर मिल सकती है खुशखबरी Vande Bharat Train

रेल मंत्रालय का कहना है कि ट्रेन दिल्ली से फिरोजपुर कैंट के बीच 486 किमी के सफर को 6 घंटे 40 मिनट में पूरा करेगी। उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री से फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को मंजूर करने का अनुरोध करता हूं।’

Vande Bharat Sleeper Train: Railway Minister gives update; good news may come on Diwali: source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg