Wed. Jul 15th, 2026

जमीन में गड़ा धन खोजने खोद डाला 1400 साल पुराना मंदिर, खंडित कर दी प्राचीन मूर्ति

जमीन में गड़ा धन खोजने खोद डाला 1400 साल पुराना मंदिर, खंडित कर दी प्राचीन मूर्ति
खबर शेयर करें..

जमीन में गड़ा धन खोजने खोद डाला 1400 साल पुराना मंदिर, खंडित कर दी प्राचीन मूर्ति

मध्य प्रदेश खबर डेस्क खबर 24×7 भिंड //  मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रतवा गांव में स्थित ऐतिहासिक दधीश्वर शिव मंदिर में गड़ा धन खोजने की लालच में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने प्राचीन मंदिर को बुरी तरह से खोद डाला है। इतना ही नहीं, उन्होंने गर्भगृह में स्थापित नंदी की विशाल प्रतिमा को भी खंडित कर दिया है। इस चौंकाने वाली घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, यह मंदिर लगभग 1400 साल पुराना बताया जाता है, जिसका निर्माण 11वीं शताब्दी में पृथ्वीराज चौहान के काल में हुआ था। यह मंदिर एक पहाड़ी के ऊपर स्थित है, जहां विशाल शिवलिंग के साथ नंदी की प्रतिमा स्थापित है।

रतवा गांव निवासी और नित्य मंदिर में पूजा करने वाले राधा कृष्णा दुबे ने बताया कि शनिवार शाम को जब वे पूजा करने पहुंचे तो सब कुछ सामान्य था। लेकिन, रविवार सुबह जब वे मंदिर पहुंचे और दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देख कर वे दंग रह गए। मंदिर के गर्भगृह में स्थापित नंदी की विशालकाय प्रतिमा उखड़ी पड़ी थी और उसके स्थान पर 10 फुट से भी ज्यादा गहरा गड्ढा खुदा हुआ था।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि रात के अंधेरे में बदमाशों ने ‘गड़े धन’ की खोज में इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके लिए उन्होंने नंदी की प्रतिमा को उखाड़ कर खंडित कर दिया।

पहले भी हटाई जा चुकी है नंदी प्रतिमा

ग्रामीणों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब दो महीने पहले भी नंदी की प्रतिमा को अपने स्थान से हटाने का प्रयास किया गया था, हालांकि उस समय कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।।

जमीन में गड़ा धन खोजने खोद डाला 1400 साल पुराना मंदिर, खंडित कर दी प्राचीन मूर्ति

मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

इस गंभीर घटना के बाद मंदिर के पुजारी ने मौ थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस गंभीर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विधि विधान से जलाभिषेक कर प्रतिष्ठित करेंगे

मंदिर में हुई खुदाई को देखखर स्थानीय लोगों का अनुमान है कि, अज्ञात बदमाशों द्वारा ये खुदे गड़े धन की खोज में की है। लेकिन, इन असामाजिक तत्वों ने नंदी की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसलिए पुनः प्रतिष्ठापन की तैयारी की जा रही है।  वे सोमवार को विधि-विधान से जलाभिषेक कर प्रतिमा को प्रतिष्ठित करेंगे।

 

A 1400-year-old temple was dug up to find buried treasure and an ancient idol was destroyed.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg