Breaking
Tue. Feb 24th, 2026

चंदिया पहाड़ी में मृत मिला तेंदुआ, सूचना मिलते ही पहुंचा वन विभाग का अमला

चंदिया पहाड़ी में मृत मिला तेंदुआ, सूचना मिलते ही पहुंचा वन विभाग का अमला Leopard found dead in Chandia hill, forest department staff reached on receiving information
खबर शेयर करें..

चंदिया पहाड़ी में मृत मिला तेंदुआ, सूचना मिलते ही पहुंचा वन विभाग का अमला

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगढ़ // राजनांदगांव जिले के अंतर्गत आने वाले शिवपुरी स्थित चंदिया पहाड़ी में आज सुबह मृत अवस्था में एक तेंदुए के पाए जाने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला पहुंचा।

solar pinal
solar pinal

मृतक तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने पर उसका एक निश्चित स्थान पर दाह संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान वन विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

 

जानकारी के मुताबिक आज प्रातः लगभग 9. 30 बजे के आसपास कक्ष क्रमांक 416, परिसर शिवपुरी में गस्त करते समय वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा चंदिया पहाड़ी पर एक नग मृत अवस्था में नर तेंदूआ देखा गया, जिसकी सुचना मिलने के उपरांत मौके पर वन विभाग के अधिकारी तथा पशु चिकित्सको की त्रि-स्तरीय दल पहुंच गया।

स्थल पर ही मृतक तेंदुए का पंचनामा तैयार किया गया। पशु चिकित्सकों द्वारा मृत तेंदुआ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, इस दौरान तेंदुआ का सम्पूर्ण शरीर सुरक्षित पाया गया। तत्पश्चात् तेंदुआ का माप-जोक किया गया।

चंदिया पहाड़ी में मृत मिला तेंदुआ, सूचना मिलते ही पहुंचा वन विभाग का अमला Leopard found dead in Chandia hill, forest department staff reached on receiving information

जिसकी उम्र लगभग 8 से 9 वर्ष होने का अनुमान लगाया गया है। वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में ही पशु विभाग के चिकित्सकों द्वारा मौके पर ही तेंदुआ का पोस्टमार्टम किया गया।

वन विभाग के अधिकारी तथा पशु विभाग के चिकित्सकों की माने तो प्रथम दृष्टया, तेन्दुआ का मृत होने का कारण प्राकृतिक ही पाया गया है। विस्तृत तथा पुष्टि करने के लिए तेन्दुआ के अंदरूनी अंगो का नमूना अग्रिम जांच के लिए पशु चिकित्सक व पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा भेजने के लिए आगे की कार्यवाही की गई है। जांच उपरांत मृत तेंदूआ का अग्नि दाह संस्कार कर दिया गया है।

 

जिले में बहुतायत में है तेंदुए की उपस्थिति

वन विभाग के मानना है कि जिले के वन क्षेत्र में तेंदुए की बहुतायत में उपस्थित है। पूर्व के दिनों में डोंगरगढ़ की पहाड़ी में भी तेंदुआ पाया गया था। यहां तक की छुरिया में भी काले तेंदुए की उपस्थिति देखने को मिली थी। आज शिवपुरी की पहाड़ी में पाए गए मृतक तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात दाह संस्कार कर दिया गया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!