Breaking
Tue. Feb 24th, 2026

जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप..

जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप..District court receives bomb threat, panic ensues
खबर शेयर करें..

जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप..

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और बिलासपुर जिला न्यायालय को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी न्यायालय की शासकीय ई-मेल आईडी पर भेजी गई है. जिसके बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा एजेंसिया तत्काल अलर्ट मोड पर आ गई.

 

solar pinal
solar pinal

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया. वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है. अचानक हुई इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

 

धमकी को गंभीरता से लेते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप..District court receives bomb threat, panic ensues

 

प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं. फिलहाल धमकी देने वाले की पहचान और मेल की जांच की जा रही है. स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है और जांच जारी है.

District court receives bomb threat, panic ensues: source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!