70वें साउथ फिल्मफेयर में छाई ‘पुष्पा 2’, ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए अमिताभ को मिला अवॉर्ड
मनोरंजन खबर डेस्क खबर 24×7 मुंबई // अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल ने साउथ के 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीते हैं। तेलुगू कैटेगरी में बेस्ट फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड निर्देशक सुकुमार को इसी फिल्म के लिए मिला।
बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल) का अवॉर्ड भी अल्लू अर्जुन के अलावा, सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम का अवॉर्ड देवी श्री प्रसाद को ‘पुष्पा 2’ के लिए मिला। बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का खिताब सेट डिजाइनर रामकृष्ण और मोनिका को इसी फिल्म के लिए मिला।
कुल मिलाकर फिल्म ने तेलुगू कैटेगरी में पांच प्रमुख अवॉर्ड जीते हैं, जो किसी अन्य फिल्म से ज्यादा है। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1800 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है।

बेस्ट सपोर्टिंग रोल अमिताभ बच्चन को उनकी तेलुगू फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में ‘अश्वत्थामा’ के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (मेल) का अवॉर्ड मिला।
नाग अश्विन निर्देशित इस फिल्म में 80 साल की उम्र में अमिताभ के एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस ने हीरो प्रभास को भी पीछे छोड़ दिया था। इनको भी मिला पुरस्कार तमिल सिनेमा में ‘अमरन’ को बेस्ट फिल्म चुना गया।
शिवकार्तिकयन को बेस्ट एक्टर और साई पल्लवी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। मलयालम में ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला।
वहीं, ‘उल्लोझुक्कू’ के लिए उर्वशी को बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला। कन्नड सिनेमा में श्री मुरली को फिल्म ‘बधीरा’ के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब मिला।
‘Pushpa 2’ dominated the 70th South Filmfare Awards; Amitabh Bachchan won for ‘Kalki 2898 AD’.
लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े… आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें यूटूब चैनल को सब्स्क्राइब करें


