सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, आठ आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // जिले में लगातार हो रही चोरी की घटना में आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बसंतपुर क्षेत्र के चौखड़ियापारा और डोंगरगांव के राजीव नगर में हुए चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों मामले में अलग-अलग गिरोह के चार-चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात व नकदी रकम बरामद की है।

थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 मार्च को अपने परिवार सहित मोहला गए हुए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने के आभूषण, मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले पर तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।![]()
गिरफ्तार आरोपियों में शंकर रजक उर्फ बन्ठा (26 वर्ष), निखिल ढीमर उर्फ निक्कु (20 वर्ष), आलोक भोजपुरी (21 वर्ष) और सुरेश ढीमर उर्फ सुरजू (54 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी थाना बसंतपुर क्षेत्र के निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने का झुमका और एक सोने का मंगलसूत्र समेत कुल लगभग 5,72 लाख रुपए कीमत के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी शंकर उर्फ बन्ठा आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना बसंतपुर में मारपीट और नकबजनी के कई मामले पहले से दर्ज हैं।
पूछताछ में आरोपी नमित निर्मलकर उर्फ सन्त्री और राहुल कुमार मालेकर ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार+ किया। चौरी किए गए आभूषण तुलिका रायकर रायकर को बेचने के लिए दे दिए थे। पुलिस पुलिस ने आरोपी नमीत निर्मलकर (25 वर्ष), राहुल कुमार मालेकर (29 वर्ष), तुलिका रायकर (32 वर्ष) रायकर (35 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
एक महिला भी शामिल, सामान बरामद किए गएवहीं डोंगरगांव थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई करीब 4 लाख रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पुलिस ने चोरी गएं आभूषणों की 100 प्रतिशत बरामदगी करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जो सुनियोजित तरीके से सूने मकानों को निशाना बनाते थे। प्रार्थी प्रवीण कुमार सिंह निवासी राजीव नगर डोंगरगांव ने 3 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर अलमारी और लॉकर का ताला तोड़कर दो सोने के कंगन, एक मंगलसूत्र और एक जोड़ी ईयरिंग चोरी कर ले गए। इस मामले में डोंगरगांव पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। |


