Breaking
Wed. May 13th, 2026

बेकाबू कार ने सड़क पर चल रही महिला को मारी टक्कर, खाया पलटी 

बेकाबू कार ने सड़क पर चल रही महिला को मारी टक्कर, खाया पलटी 
खबर शेयर करें..

बेकाबू कार ने सड़क पर चल रही महिला को मारी टक्कर, खाया पलटी 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई // राजनांदगांव से गंडई की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार रोड अतरिया में अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार कार इतनी तेज गति में थी कि नियंत्रण खोने के बाद करीब तीन बार पलटी खा गई। इसी दौरान सड़क पर पानी भरने का टब लेकर जा रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी।

 

solar pinal
solar pinal

हादसे में महिला के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

 

सूत्रों के मुताबिक, कार पर छत्तीसगढ़ शासन लिखा हुआ था और उसमें एक परिवार सवार था। कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है, जिससे यह दुर्घटना हुई।बेकाबू कार ने सड़क पर चल रही महिला को मारी टक्कर, खाया पलटी 

 

कार में सवार लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg