Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

मां बमलेश्वरी पदयात्रा सेवारथ को अध्यक्ष खुसरो ने मां गंगई मंदिर से किया रवाना

मां बमलेश्वरी पदयात्रा सेवारथ को अध्यक्ष खुसरो ने मां गंगई मंदिर से किया रवाना
खबर शेयर करें..

मां बमलेश्वरी पदयात्रा सेवारथ को अध्यक्ष खुसरो ने मां गंगई मंदिर से किया रवाना

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि के दौरान मां बमलेश्वरी पदयात्रा करने वाले हजारों भक्तों के लिए युवा कांग्रेस गंडई के टीम एवं स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों द्वारा सेवाभाव के उद्देश्य से स्वयं का वाहन पदयात्रियों की सेवा के लिए सोमवार 23 मार्च से समर्पित रहेंगे।

24 घंटे सेवा में समर्पित 

इस सेवारथ वाहन क्रमांक सीजी 08 ए डब्लू 9387 में फल, पानी, चाय, चिकित्सा, सहित लाने ले जाने की निः शुल्क सुविधा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमन सोनी ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं जिसमे नवाज खान, लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, भिगेश यादव के मार्गदर्शन एवं सहयोग से सोमवार 23 मार्च पंचमी के दिन से अष्टमी के दिन तक 24 घंटा गंडई से खैरागढ़ तक सेवा में वाहन समर्पित रहेगा।मां बमलेश्वरी पदयात्रा सेवारथ को अध्यक्ष खुसरो ने मां गंगई मंदिर से किया रवाना

solar pinal
solar pinal

यह भी पढ़ें : बिना बैच नंबर के 80 बोरी पानी पाउच को किया गया सीज, जाँच के लिए लिया नमूना

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

इस वाहन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हर समय उपलब्ध रहेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने इस वाहन में माता की चुनरी बांधकर मां गंगई मंदिर प्रांगण से रवाना किया गया। इस दौरान किसान नेता रणजीत सिंह चंदेल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भिगेश यादव, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहसिन खान, पार्षद दिलीप ओगरे,अमन सोनी, प्रदीप जायसवाल, वेदांत यदु, संतोष सोनी, अजमत उल्लाह सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।