Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

युवा मोर्चा के मंडल का कार्यकारिणी किया गया विस्तार

भाजपा
खबर शेयर करें..

युवा मोर्चा के मंडल का कार्यकारिणी किया गया विस्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष विशेसर साहू एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी के अनुशंसा पर मंडल गंडई युवा मोर्चा अध्यक्ष भानुप्रताप साहू ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

 यह विस्तार संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने , भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को युवाओं के बीच अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाना और समर्पण व ऊर्जा को बढ़ावा देना है। अपनी कार्यकारिणी विस्तार के दौरान युवा मोर्चा के टीम में उपाध्यक्ष कृष्णा मानिकपुरी, सांवत देवांगन, उमेश यदु, योगेश साहू, प्रवीण सोनी, को शामिल किया गया है।The executive committee of the Yuva Morcha Mandal was expanded. युवा मोर्चा के मंडल का कार्यकारिणी किया गया विस्तार

solar pinal
solar pinal

वही महामंत्री में जितेंद्र पटेल, रोहन ताम्रकार, मंत्री में पांच लोगों को शामिल किया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष में सिद्धार्थ तिवारी, सह कोषाध्यक्ष में जनेराम पटेल ,मीडिया प्रभारी के रूप में रामू मरकाम को शामिल किया गया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

यह भी पढ़ें : बिना बैच नंबर के 80 बोरी पानी पाउच को किया गया सीज, जाँच के लिए लिया नमूना

उसी प्रकार कार्यालय प्रभारी, आईटी सेल संयोजक, सहसंयोजक, सह मीडिया प्रभारी सहित 19 लोगों को टीम में शामिल किया गया है। अपनी कार्यकारिणी विस्तार के दौरान सभी वर्ग के शहरी एवं ग्रामीणों युवाओं को शामिल किया गया है।विस्तार/ गठन के बाद से युवाओं में अलग माहौल निर्मित है।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।