Sun. Jun 28th, 2026

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कल्याण योजना: नगर के 1265 हितग्राही को मिला 1करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपए

Deendayal Upadhyay Landless Welfare Scheme: 1265 beneficiaries of the city received दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कल्याण योजना: नगर के 1265 हितग्राही को मिला 1करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपए
खबर शेयर करें..

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कल्याण योजना: नगर के 1265 हितग्राही को मिला 1करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपए

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // नगर पंचायत गंडई के सभागार में 25 मार्च बुधवार को आयोजित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत नगर पंचायत गंडई के निवासियों को 1265 पात्र भूमिहीन परिवारों को प्रतिवर्ष 10000/हजार की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दिया गया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो उपाध्यक्ष एवं पार्षदों सहित सीएमओ अविनाश देवांगन, तहसीलदार नेहा ध्रुव की उपस्थिति में 1265 योजना के पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया गया है। जिसमें से 20 हितग्राही को औपचारिक रूप से योजना के तहत लाभान्वित प्रमाण पत्र का वितरण भी कार्यक्रम में किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजस्व प्रभारी कमल किशोर नेताम ने बताया कि योजना के तहत 10000 प्रति हितग्राही के मान से 1265 पात्र हितग्राहियों को एक करोड़ 26 लाख 50 हजार का भुगतान वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किया गया है। जिसका प्रसारण सीधा बलौदाबाजार कार्यक्रम से हो रहा था।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

यह भी पढ़ें : आस्था, एकता और जनसंघर्ष का विराट संगम: 55 गांवों की शक्ति से सजेगा किसान हनुमान मंदिर

नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल के द्वारा योजना की शुरुआत सबसे पहले पाटन विधानसभा में किया गया था। उस समय ₹7000 प्रति हितग्राही भूमिहीन परिवारों को मिलता था ,जिसे वर्तमान सरकार ने फॉलो करते हुए राशि बढ़ाकर ₹10000 / रुपए किए है।Deendayal Upadhyay Landless Welfare Scheme: 1265 beneficiaries of the city received दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कल्याण योजना: नगर के 1265 हितग्राही को मिला 1करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपए

यह भी पढ़ें : बिना बैच नंबर के 80 बोरी पानी पाउच को किया गया सीज, जाँच के लिए लिया नमूना

उन्होंने बताया कि बलौदा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगभग 5 लाख परिवारों को 500 करोड रुपए सीधे हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर किया गया है। जो निश्चित रूप से भूमिहीन श्रमिक परिवारों के लिए मददगार साबित हुआ है। कार्यक्रम का आभार तहसीलदार नेहा ध्रुव ने की , कार्यक्रम में पात्र हितग्राही, पार्षदगण एवं निकाय के कर्मचारी उपस्थित रहे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg