Sun. Jul 12th, 2026

घरेलू विवाद में धारदार हथियार से हमला, आरोपी को पुलिस से किया गिरफ्तार 

घरेलू विवाद में धारदार हथियार से हमला, आरोपी को पुलिस से किया गिरफ्तार 
खबर शेयर करें..

घरेलू विवाद में धारदार हथियार से हमला, आरोपी को पुलिस से किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 दुर्ग। दुर्ग पुलिस के थाना जामुल द्वारा घरेलू विवाद के दौरान महिला के साथ मारपीट एवं धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 अप्रैल को प्रार्थिया हर्षा माण्डरे, निवासी आदित्य नगर दुर्ग द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि वह अपनी भतीजी के घर हाउसिंग बोर्ड भिलाई आई हुई थीं, जहां भतीजी के पति द्वारा गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गई तथा घर में रखे धारदार हथियार से हमला किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

प्रकरण में अपराध क्रमांक 200/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घरेलू विवाद में धारदार हथियार से हमला, आरोपी को पुलिस से किया गिरफ्तार 

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा 40 वार्षिय आरोपी सुदीप जाधव, निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg