Wed. Jul 15th, 2026

टेलीकॉम कंपनियों के लिए सरकार ने जारी किया निर्देश, सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज

mob app (5)
खबर शेयर करें..

टेलीकॉम कंपनियों के लिए सरकार ने जारी किया निर्देश, सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज

व्यापार खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली //  जो लोग सिर्फ कॉल और SMS के लिए मोबाइल इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए अब राहत मिल सकती है. अभी ज्यादातर रिचार्ज प्लान में डेटा भी शामिल होता है, चाहे यूजर उसे इस्तेमाल करें या नहीं. ऐसे में कई लोगों को बिना जरूरत के ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं. अब सरकार इसी समस्या को हल करने की कोशिश कर रही है, ताकि लोग सिर्फ वही चीज के लिए पैसे दें जो वे सच में इस्तेमाल करते हैं.

टेलीकॉम सेक्टर को देखने वाली सरकारी संस्था TRAI ने एक नया ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि बड़ी मोबाइल कंपनियों को हर वैलिडिटी वाले प्लान में सिर्फ वॉइस और SMS वाले ऑप्शन भी देने होंगे. यानी अगर 28, 56 या 84 दिन का प्लान है, तो उसका बिना डेटा वाला वर्जन भी होना चाहिए. इससे यूजर्स के पास ज्यादा विकल्प होंगे और वे अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकेंगे.

इस ड्राफ्ट में सबसे जरूरी बात कीमत को लेकर है. पहले जो सिर्फ कॉल और SMS वाले प्लान होते थे, वे डेटा वाले प्लान से सस्ते होते थे. अब TRAI चाहता है कि कंपनियां डेटा हटाकर सही कीमत तय करें. इससे उन यूजर्स को फायदा होगा जो इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते. उन्हें अब ऐसा प्लान मिल सकता है जिसमें सिर्फ कॉल और मैसेज की सुविधा हो और कीमत भी कम हो.mob app (5)

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इन्हे होगा सबसे ज्यादा फायदा?

इस बदलाव से सबसे ज्यादा फायदा गांव में रहने वाले लोगों, बुजुर्गों और उन लोगों को होगा जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है. ऐसे लोग अक्सर सिर्फ कॉल और SMS के लिए मोबाइल रखते हैं. लेकिन अभी उन्हें मजबूरी में डेटा वाला प्लान लेना पड़ता है. नए नियम लागू होने के बाद ये लोग सस्ता और आसान प्लान चुन सकेंगे और हर महीने पैसे बचा पाएंगे. फिलहाल यह प्रस्ताव ड्राफ्ट स्टेज में है, यानी अभी इस पर लोगों और कंपनियों की राय ली जा रही है. अगर इसे मंजूरी मिलती है, तो आने वाले समय में मोबाइल रिचार्ज सस्ते हो सकते हैं. अभी Jio, Airtel और Vi जैसे ऑपरेटर अलग-अलग प्लान देते हैं, जिनमें डेटा शामिल होता है. लेकिन आगे चलकर आपको ऐसे प्लान भी मिल सकते हैं जिनमें सिर्फ कॉल और SMS हो, और खर्च भी कम पड़े.

 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg