Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

ढाई हजार की 28 पौवा अवैध शराब के साथ लाख रूपये का वाहन जप्त, KCG पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाई

ढाई हजार की 28 पौवा अवैध शराब के साथ लाख रूपये का वाहन जप्त, KCG पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाई
खबर शेयर करें..

ढाई हजार की 28 पौवा अवैध शराब के साथ लाख रूपये का वाहन जप्त, KCG पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाई

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // केसीजी पुलिस टीम की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाई करते हुए धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 28 पौवा देशी प्लेन शराब एवं चार पहिया वाहन जप्त जप्त किया। वही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश उपरांत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 

solar pinal
solar pinal

➤ घटना का विवरण

पुलिस टीम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 16 अप्रैल को मुखबिर से सूचना पर एक छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 08 AU 4010 में अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए पैलीमेटा से नर्मदा की ओर जा रहा था जिसे ग्राम मानपुर नाका के पास नाकाबंदी कर तलाशी ली गई। जहाँ वाहन के सामने सीट के नीचे एक लाल रंग के थैले में कुल 28 पौवा देशी प्लेन शराब अनुमानित कीमत: ₹2520/- बरामद की गई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

वही आरोपी अशोक सिन्हा को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। ढाई हजार की 28 पौवा अवैध शराब के साथ लाख रूपये का वाहन जप्त, KCG पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाई

आरोपी का विवरण

नाम: अशोक कुमार सिन्हा

पिता का नाम: पल्टन सिन्हा

उम्र: 45 वर्ष

पता: ग्राम नर्मदा चकनार

जप्ती का विवरण

28 पौवा देशी प्लेन शराब

वाहन क्रमांक CG 08 AU 4010

वाहन की कीमत: ₹1,00,000/-

कुल जुमला कीमत: ₹1,02,520/-

शराब सरकारी दुकान से बिक रहा फिर भी चल रहा अवैध शराब का खेल 

जहां एक ओर सरकार द्वारा अधिकृत दुकानों के माध्यम से शराब की बिक्री की जा रही है, वहीं दूसरी ओर अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकारी नियंत्रण के बावजूद खुलेआम अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

 

हर गली मोहल्ले में अवैध शराब पर कार्यवाई गिने चुने 

जानकारी के अनुसार ग्रामीण और शहरी इलाकों में कुछ लोग चोरी-छिपे अवैध शराब बेच रहे हैं। शराब की दुकाने की दुरी को देख कई स्थानों पर मिल रही अवैध शराब के कारण लोग इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह शराब लगभग हर गली मोहल्ले तक मिल जा रहा है लेकिन आबकारी विभाग कोई भी कार्यवाई नहीं कर पा रही जबकि पुलिस गिने चुने कार्यवाई कर ताबड़तोड़ कार्यवाई कर रही है। 




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!