KCC लोन में धोखाधड़ी, खरीफ फ़सल के लिए नहीं ले पा रहे खाद-बीज, किसानों ने की निष्पक्ष जाँच की मांग
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // ब्लॉक के सेवा सहकारी समिति डोकराभाठा के किसानों ने समिति प्रबंधक और ऑपरेटर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर से जांच की मांग की है। मामला खैरागढ़ के सेवा सहकारी समिति डोकराभाठा का है जहां किसानों के केसीसी खाते में लोन की राशि अधिक बताई जा रही है।
किसानों ने कहा कि हमनें जो केसीसी लोन लिया था उसको पटाने जा रहे हैं तो समिति प्रबंधक द्वारा लोन की राशि अधिक बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि लिंकिंग का पैसा कट गया है जिसके बाद शेष राशि हम जमा करने गए तो हमको लोन की राशि के अलावा अतिरिक्त राशि हमारे खाते में शेष बताया जा रहा है। ऐसे में हम सभी किसान आगे खेती कैसे करेंगे।

उन्होंने बताया कि समिति प्रबंधक व ऑपरेटर की कार्यशैली संदेहास्पद है किसानों का कहना है कि हमारे नाम से खाद व बीज निकालकर हमसे वसूली की जा रही है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
किसानों ने यह भी कहा इस मामले में जांच नही हुई तो हमें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बता दें की इसी तरह से एक मामला मुढ़ीपार सोसायटी में आया था जिसका जाँच अब तक लंबित है और अब फिर से डोकराभाटा सोसायटी में जांच की बात अधिकारी कर रहे है।
आठ गावों के किसान जुड़े है सोसायटी से, नहीं ले पा रहे खरीफ के लिए खाद-बीज
डोकराभाटा सोसाइटी में लगभग आठ गांवों के किसानों के साथ धोखाधड़ी हुई है। किसानों के खातों में उनकी वास्तविक ज़रूरत से कहीं ज़्यादा खाद और हजारों से लेकर लाख तक का केसीसी लोन बिना उनकी जानकारी के दर्ज कर दिया गया है। खाद और लोन के इस फर्जीवाड़े के कारण किसान नई खाद या बीज नहीं ले पा रहे हैं, जिससे खेती का काम रुक गया है।
किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर ने किया निष्पक्ष जाँच की मांग
जानकारी लगते ही किसान कांग्रेस के अध्यक्ष देव राज किशोर ने किसानों के साथ कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की जिसके बाद प्रशासन ने चार विभागों की एक संयुक्त टीम गठित की है, जो दो दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट देगी।
पहले शिकायत के जाँच से संतुष्ट नहीं किसान
बता दे कि इससे पहले 21 किसान ने शिकायत किया जिसपर सहकारिता विभाग द्वारा जांच टीम भेजा जिससे किसान संतुष्ट नहीं थे, क्योंकि टीम वहां मौजूद दस्तावेज खंगालने की जगह किसानों को खुद आवेदन लिखने के लिए कह रही थी। किसानो का कहना है की अब तक 200 किसानों से फर्जीवड़े की बात सामने आ चुका है।![]()
खाद उठाने के लिए थम्ब लगता है लेकिन किसानों के बगैर थम्ब के इतने मात्रा में खाद निकलना बड़ा जाँच का विषय है। इस मनमानी की कड़ाई से जाँच होना चाहिए।
जग्गू साहू ( किसान, ग्राम डोकराभाटा ) |
हम लोग KCC लोन पूरा जमा कर दिया लेकिन इसके बाद भी लोन बाकी दिखा रहा है। शिकायत के बाद जांच के लिए अधिकारी गए थे पर अधिकारी दस्तावेज की जाँच करने के बदले और किसानों से लिख कर मांग रहे थे। ऐसे जाँच से हम संतुष्ट नहीं है। ![]()
भुनेश्वर वैष्णव (किसान ग्राम डोकराभाटा )
डोकराभाटा सेवा सहकारी सोसायटी के अंतर्गत आने वाले 8 गाँवो के किसानों के साथ KCC लोन के धोखाधडी हुई है। जानकारी लगते ही हमने किसानों के साथ अधिकायों से जाँच की मांग किये जिस पर प्रशासन ने चार विभागों की एक संयुक्त टीम गठित की है, जो दो दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट देगी।
देवराज किशोर दास ( ज़िला अध्यक्ष, किसान कांग्रेस) |



खाद उठाने के लिए थम्ब लगता है लेकिन किसानों के बगैर थम्ब के इतने मात्रा में खाद निकलना बड़ा जाँच का विषय है। इस मनमानी की कड़ाई से जाँच होना चाहिए।
के किसानों के साथ KCC लोन के धोखाधडी हुई है। जानकारी लगते ही हमने किसानों के साथ अधिकायों से जाँच की मांग किये जिस पर प्रशासन ने चार विभागों की एक संयुक्त टीम गठित की है, जो दो दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट देगी।