Fri. Jul 31st, 2026

12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में पीएमश्री गंडई के छात्र वैभव ने राज्य सूची में बनाया 9 वा स्थान

12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में पीएमश्री गंडई के छात्र वैभव ने राज्य सूची में बनाया 9 वा स्थान
खबर शेयर करें..

12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में पीएमश्री गंडई के छात्र वैभव ने राज्य सूची में बनाया 9 वा स्थान

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे 29 अप्रैल बुधवार को जारी किया है। जिसमें नवीन जिला खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, जिले के पीएमश्री स्व लाल मूरत सिंह खुसरो शासकीय विद्यालय गंडई में पढ़ने वाले छात्र वैभव रत्नाकर ने 96.60% प्रतिशत अंकों के साथ राज्य की सूची में अपना 9वा स्थान बनाने में कामयाब हुए।12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में पीएमश्री गंडई के छात्र वैभव ने राज्य सूची में बनाया 9 वा स्थान

आपको बता दे की वैभव रत्नाकर कॉमर्स विषय के स्टूडेंट रहे, उन्होंने 500 के पूर्णांक में 483 अंक प्राप्त कर 96.60 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में 9वा स्थान बनाने में कामयाब हुए। इस प्रकार अगर विषय विशेष में देखा जाए तो इन्होंने हिंदी में 100– 95 अंक, अंग्रेजी में 100 — 95 अंक, बहीखाता एकाउंटिंग में 100– 100 और बिजनेस स्टडीज में 100–100, अर्थशास्त्र विषय में 100–93 के साथ सभी विषय में विशेष योग्यता हासिल की है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026: जिले के वैभव रत्नाकर ने टॉप-10 में बनाई जगह, 96.60% अंक हासिल कर बढ़ाया मानCG Board Result 2026 Topper List: वैभव रत्नाकर ने 96.60% अंक हासिल कर टॉप-10 में बनाई जगहछत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026: जिले के वैभव रत्नाकर ने टॉप-10 में बनाई जगह, 96.60% अंक हासिल कर बढ़ाया मान खैरागढ़. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज दोपहर करीब 3 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम ऑनलाइन जारी कर दिए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परिणाम घोषित किए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, वन मंत्री केदार कश्यप और मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्लै भी उपस्थित रहीं। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस वर्ष घोषित परिणामों में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब कक्षा 12वीं में स्वामी आत्मानंद स्वर्गीय मूरत सिंह खुसरो अंग्रेजी माध्यम शाला, गंडई के छात्र वैभव रत्नाकर ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान हासिल किया। वैभव ने 500 में से 483 अंक अर्जित कर 96.60 प्रतिशत के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। खास बात यह है कि पूरे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से टॉप-10 में जगह बनाने वाले वैभव एकमात्र छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है। कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, जनप्रतिनिधियों तथा विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने वैभव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वैभव रत्नाकर एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता व्यासनारायण रत्नाकर उसी विद्यालय में शिक्षक हैं, जहां से वैभव ने पढ़ाई की, जबकि उनकी माता शीतला रत्नाकर गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद वैभव की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। वैभव की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणा बन गई है। उनके इस प्रदर्शन से अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की नई दिशा मिलेगी। ⭕ खैरागढ़ छत्तीसगढ़ बोर्ड हायर सेकेण्डरी रिजल्ट 2026 में जिले के वैभव रत्नाकर ने टॉप-10 में बनाई जगह वैभव ने 500 में से 483 अंक अर्जित कर 96.60 प्रतिशत के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर स्वामी आत्मानंद स्वर्गीय मूरत सिंह खुसरो अंग्रेजी माध्यम शाला, गंडई के छात्र है वैभव

बचपन से रहा मेघावी छात्र 

आपको बता दे की वैभव बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है, उन्होंने 10वी की बोर्ड परीक्षा में 96% के साथ जिला में तीसरे स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल किए थे। वैभव के पिता व्यास नारायण रत्नाकर जो है वह इसी विद्यालय में हिंदी व्याख्याता के पद पर पदस्थ थे, अभी हाल फिलहाल में उनका तबादला नगर के नजदीकी स्थित शासकीय हाईस्कूल भूरभुसी में हुआ है।

खैरागढ़ छत्तीसगढ़ बोर्ड हायर सेकेण्डरी रिजल्ट 2026 में जिले के वैभव रत्नाकर ने टॉप-10 में बनाई जगह वैभव ने 500 में से 483 अंक अर्जित कर 96.60 प्रतिशत के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर स्वामी आत्मानंद स्वर्गीय मूरत सिंह खुसरो अंग्रेजी माध्यम शाला, गंडई के छात्र है वैभव

सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को

रत्नाकर मूलतः रहने वाले जांजगीर चांपा जिले के एक छोटा सा गांव खपराडीह के रहने वाले है। सर्विस काल के दौरान वे कुछ साल पहले यहां आए है, वैभव एक भाई और एक बहन है, जिसमे बहन बड़ी है। वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता स्कूल के टीचर्स और दोस्तों को दिया है, गंडई क्षेत्र सहित जिले का नाम रौशन किया है।

इसे भी पढ़ें : CG Board Result 2026 Topper List: वैभव रत्नाकर ने 96.60% अंक हासिल कर टॉप-10 में बनाई जगह

बुधवार शाम 5 बजे ब्लॉक के शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी और स्कुल के प्राचार्य पवन ददरिया और शाला स्टाफ ने वैभव के निवास पहुंचकर उनका मुंहमीठा कराकर बधाई शुभकामना दी है। वैभव आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए इनकम टैक्स ऑफिसर बनना चाहते है।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg