एक शहर.. एक स्कूल.. CG BORD EXAM मे 7 छात्रों ने बनाई टॉप 10 मे जगह
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 3,20,535 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था, इनमें 77.15% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। टॉप 10 के मैरिट लिस्ट में कुल 42 छात्र-छात्राएं शामिल है।
सबसे खास बात यह है कि मेरिट में एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा 9 Eklavya English School Arjunda) के 7 छात्रों ने अपना स्थान बनाया है। इसी स्कूल की छात्रा संध्या नायक ने हालांकि पहले स्थान पर तीन छात्रों ने संयुक्त रुप में स्थान हासिल किया है।
एकलव्य इंग्लिश मीडियम एच.एस. बालोदा की छात्रा परीरानी प्रधान और न्यू जनरेशन पब्लिक एच.एस.एस., लोरमी के छात्र अंशुल शर्मा भी इसी स्थान पर है।

बता दें कि एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा ( Eklavya English School Arjunda ) महासमुंद जिले के सरायपाली में स्थित है। यहां के 7 छात्रों ने मेरिट में अपना स्थान बनाया है। बोर्ड की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक इस स्कूल की छात्रा संध्या नायक 594 नंबर के साथ टॉप किया है।![]()
इसी स्कूल की रानू सिद्धमयी साहू ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 600 में से 593 अंक हासिल किए हैं। वहीं रेणुका प्रधान ने भी 593 अंक के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। वहीं चाहत चौधरी के 98 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान मिला है।
| छात्र का नाम | पिता का नाम | माता का नाम | जिला | पूर्णांक | प्राप्त अंक | प्रतिशत | रैंक | स्कूल |
| संध्या नायक | जितेंद्र नायक | गीता नायक | महासमुंद | 600 | 594 | 99.00% | 1st | एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा |
| रानू सिद्धिमयी साहू | स्वरूप साहू | सोभांगिनी साहू | महासमुंद | 600 | 593 | 98.83% | 2nd | एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा |
| रेणुका प्रधान | तुलाराम प्रधान | तिलोत्तमा प्रधान | महासमुंद | 600 | 600 | 98.83% | 2nd | एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा |
| चाहत चौधरी | राज कुमार चौधरी | फूल कुमारी चौधरी | महासमुंद | 600 | 588 | 98.00% | 7th | एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा |
| तिशा साहू | गिरीश साहू | नंदिता साहू | महासमुंद | 600 | 587 | 97.83% | 8th | एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा |
| भारती चंद्रा | रमेश कुमार चंद्रा | ओमकुमारी चंद्रा | महासमुंद | 600 | 585 | 97.50% | 10th | एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा |
| लता चौधरी | ईश्वर चौधरी | लक्ष्मी चौधरी | महासमुंद | 600 | 585 | 97.50% | 10th | एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा |


