संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // महिला काँग्रेस अध्यक्ष पद के लिए संगीता सिन्हा की नियुक्ति की गई है। लेकिन यह नियुक्ति पूर्णकालिक ना होकर प्रभार वाली है। कांग्रेस की ओर से जारी पत्र में संगीता सिन्हा को कार्यवाहक अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपने का उल्लेख है।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है -“श्रीमती संगीता सिन्हा, विधायक, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस, को एतद्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तत्काल प्रभाव से, नए अध्यक्ष की अंतिम घोषणा तक।”![]()

इस पत्र के मायने
महिला काँग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के इस पत्र में उल्लेखित शब्द यह स्पष्ट संकेत करते हैं कि,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के रुप में जब कभी घोषणा होगी तब तक के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष के रुप संगीता सिन्हा जवाबदेही सम्हालेंगी। इसके मायने यह भी हैं कि, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रहीं फुलों देवी नेताम की जगह पूर्णकालिक नया अध्यक्ष बनाया जाएगा।
पूर्व MLA छन्नी साहू का दावा बरकरार
महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जिन दो प्रमुख दावेदारों का लगातार जिक्र था उनमें एक खुद संगीता सिन्हा थी और दूसरी हैं पूर्व विधायक छन्नी साहू। ऐसे मे संगीता सिन्हा को कार्यकारी अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी देने का एक मतलब यह भी जाहीर होता है कि छन्नी साहू की दावेदारी बरकरार है।


