CGPSC की तैयारी करने वालों की ज़िंदगी पर बनी छत्तीसगढ़ी बोली में वेब सीरीज़ ‘सरकारी अफसर’ वेब सीरीज जल्द YouTube पर
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // आजकल युवाओं का रुझान सरकारी नौकरियों की तरफ तेज़ी से बढ़ रहा है। अफसर बनने का स्टाइल, पावर और सुविधाएं उन्हें इस ओर आकर्षित करती हैं, लेकिन यह रास्ता आसान नहीं होता। सालों की मेहनत, लगन और संघर्ष के बाद ही कोई सरकारी अधिकारी बन पाता है। अब तक UPSC पर कई फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में पहली बार CGPSC (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) की तैयारी करने वाले युवाओं की कहानी को छत्तीसगढ़ी बोली में वेब सीरीज के रूप में दिखाया जा रहा है।
क्या है ‘सरकारी अफसर’ वेब सीरीज की कहानी
इस वेब सीरीज में बिलासपुर के “गांधी चौक” की कहानी दिखाई जाएगी, जिसे छत्तीसगढ़ का “मुखर्जी नगर” कहा जाता है। यहां हर साल हज़ारों युवा CGPSC की तैयारी के लिए जुटते हैं। सीरीज में चार अलग-अलग छात्रों के संघर्ष, उनके सपने और परिवार के दबाव को दिखाया जाएगा। मुख्य किरदार में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के मशहूर एक्टर अनिल सिन्हा (फूफू) नजर आएंगे।
मनोरंजन के साथ ही यथार्थ की झलक
यह सीरीज सिर्फ एक ड्रामा नहीं है, बल्कि उन युवाओं की हकीकत दिखाती है जो सरकारी नौकरी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। इसमें CGPSC परीक्षा से जुड़े भ्रष्टाचार, सिस्टम की चुनौतियां और युवाओं के सपनों को भी दर्शाया गया है। ![]()

यहाँ देख सकेंगे जल्द ही इस वेब सीरीज को
“सरकारी अफसर” वेब सीरीज जल्द ही YouTube (NV Entertainment) पर रिलीज होगी। यह 5 एपिसोड की सीरीज होगी, जिसमें रोमांस, ड्रामा और सामाजिक मुद्दों का मिश्रण होगा। छत्तीसगढ़ में शूट की गई इस सीरीज में स्थानीय कलाकारों को मौका मिला है।
क्यों है खास?
छत्तीसगढ़ी बोली में पहली वेब सीरीज जो CGPSC की तैयारी पर आधारित है। युवाओं के संघर्ष को रियलिस्टिक तरीके से दिखाने का प्रयास है। कलाकार स्थानीय हैं और अभिनय के क्षेत्र में स्थापित हैं। इस वेब सीरीज़ में क्वालिटी और कंटेंट की गारंटी वह प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम ही पहचान है। यह सीरीज़ “सोन मछली” गाने की निर्माता नीरा वर्मा की प्रोडक्शन कंपनी NV Entertainment द्वारा बनाई जा रही है।
देखे ट्रेलर


