Breaking
Fri. May 15th, 2026

Chhuikhadan News: जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मान समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, मोदी सरकार पर साधा निशाना।

Chhuikhadan News: जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मान समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, मोदी सरकार पर साधा निशाना। कहा "मोदी और संकट का चोली-दामन का साथ"
खबर शेयर करें..

Chhuikhadan News: जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मान समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, मोदी सरकार पर साधा निशाना। कहा “मोदी और संकट का चोली-दामन का साथ”

solar pinal
solar pinal

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान // छुईखदान में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व खनिज न्यास अध्यक्ष गिरीश देवांगन, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा और डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। Congress news 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं

इस दौरान भूपेश बघेल ने संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह “संगठन सृजन वर्ष” है और पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं और आम जनता के हक की लड़ाई लड़ें।

मोदी जी और संकट का साथ हमेशा बने रहा

भूपेश बघेल ने कहा कि आज देश कई समस्याओं से जूझ रहा है। किसानों को खाद नहीं मिल रही, डीजल और रसोई गैस जैसी जरूरी चीजों की किल्लत बनी हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गलत नीतियों और फैसलों के कारण देश संकट की स्थिति में पहुंच गया है। Bhupeshbghel 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी और संकट का साथ हमेशा बना रहा है। आज पेट्रोल-डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है।

Chhuikhadan News: जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मान समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, मोदी सरकार पर साधा निशाना। कहा "मोदी और संकट का चोली-दामन का साथ"

PM के इजराइल दौरे पर भी सवाल

वहीं राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा के सवालों का जवाब देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि विदेश यात्रा करना कोई गलत बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री अपने विदेश दौरे की जानकारी देश और संसद को देते थे, लेकिन अब यह परंपरा खत्म हो चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि युद्ध से पहले उनकी यात्रा का उद्देश्य क्या था।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg