Thu. Jul 2nd, 2026

Cyber Fraud News: म्यूल अकाउंट सिंडिकेट का भंडाफोड़, अंबिकापुर से 3 आरोपी गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud News: Mule account syndicate busted, 3 accused arrested from Ambikapur Cyber Fraud News: म्यूल अकाउंट सिंडिकेट का भंडाफोड़, अंबिकापुर से 3 आरोपी गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

Cyber Fraud News: म्यूल अकाउंट सिंडिकेट का भंडाफोड़, अंबिकापुर से 3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बिलासपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर की तारबाहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले “म्यूल अकाउंट सिंडिकेट” का खुलासा करते हुए अंबिकापुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन के बदले बैंक खातों को साइबर ठगों तक पहुंचाने का काम करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवनीत मिश्रा उर्फ विक्की पंडित, ऋषभ साहू और राजा घरानी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी तकनीकी जांच की जा रही है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सामान्य लोगों के बैंक खाते लेकर उन्हें साइबर ठगी करने वाले गिरोहों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांसफर करने और निकालने के लिए किया जाता था। पुलिस के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क साइबर अपराधियों के लिए “स्लीपर सेल” की तरह काम कर रहा था।Cyber ​​Fraud News: Mule account syndicate busted, 3 accused arrested from Ambikapur Cyber Fraud News: म्यूल अकाउंट सिंडिकेट का भंडाफोड़, अंबिकापुर से 3 आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी व्हाट्सएप और मोबाइल फोन के जरिए बैंक खातों की जानकारी साझा करते थे। अब तक ऐसे कई बैंक खातों की जानकारी मिली है, जो देशभर में दर्ज 60 से अधिक साइबर फ्रॉड मामलों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। आशंका है कि इन खातों के जरिए करोड़ों रुपये के लेनदेन किए गए हैं।

तारबाहर पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क का खुलासा पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी दीपेश गुप्ता से मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर हुआ। उसके मोबाइल और अन्य डिजिटल डाटा की जांच में कई संदिग्ध बैंक खातों और संपर्कों की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

फिलहाल पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और उनसे जुड़े बैंक खातों की गहन जांच कर हुए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साइबर सिंडिकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg