डेम में नहाते हुए बेटी के फिसले पैर, बेटी को बचाने गर्भवती मां कूद गई डेम में, दोनों की हुई मौत
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 जशपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 8 वर्षीय बेटी और गर्भवती मां की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घोघरा डेम में नहाने हुए बेटी को डूबती देख अपनी मासूम बेटी को बचाने के प्रयास में मां ने भी जान गंवा दी, जबकि बड़ी बेटी किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रही। बताया जा रहा है कि मृतिका महिला छह माह की गर्भवती थी।
घोघरा डैम में नहाने के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी सुकांती तिग्गा (32 वर्ष) अपनी दो बेटियों के साथ घोघरा डैम में नहाने और कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान सुकांती और उनकी छोटी बेटी मीनाक्षी तिग्गा (8 वर्ष) अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। मौके पर मौजूद बड़ी बेटी आराधना तिग्गा (10 वर्ष) ने साहस दिखाते हुए किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई और दौड़ते हुए घर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें : पति की हैवानियत: गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर हत्या प्राइवेट पार्ट में मिली लोहे की रेती
घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी तलाश के बाद दोनों के शव डैम से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतिका सुकांति तिग्गा लगभग छह माह की गर्भवती थी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें : Cyber Fraud News: म्यूल अकाउंट सिंडिकेट का भंडाफोड़, अंबिकापुर से 3 आरोपी गिरफ्तार



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

