Mon. Jul 13th, 2026

आज से नौतपा: तापमान 46 तक पहुंचा पारा, भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

आज से नौतपा: तापमान 46 तक पहुंचा पारा, भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
खबर शेयर करें..

आज से नौतपा: तापमान 46 तक पहुंचा पारा, भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के आसपास बना रहा।

आज से नौतपा की शुरुआत 

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है, जिसके बाद गर्मी और अधिक प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शामिल राजनांदगांव में सुबह 9 बजे के बाद ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जाता है। दोपहर होते-होते सड़कों पर सत्राटा पसर जाता है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

बाजारों में चहल-पहल कम हो गई है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शाम तक गर्म हवाएं चलने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नौतपा के दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक हीट वेव जैसे हालात बने रहने की संभावना है।

तापमान के आंकड़े

अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस

दोपहर में आर्द्रता 18 से 22 प्रतिशत

गर्म हवाओं की रफ्तार 15 से 22 किमी प्रति घंटा 

अस्पतालों में बढ़े मरीज

भीषण गर्मी के चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में लू, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और कमजोरी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित विभित्र स्वास्थ्य केंद्रों रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के में रोजाना गर्मी से प्रभावित मरीज पहुंच डॉक्टर प्रकाश खुटे ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिना जरूरी तक घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। काम के दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे खासकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।आज से नौतपा: तापमान 46 तक पहुंचा पारा, भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

नौतपा को लेकर बढ़ी चिंता

ज्योतिषीय और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार नौतपा के नौ दिनों में सूर्य की तपिश सबसे तेज मानी जाती है। इस बार पहले ही रिकार्ड गर्मी पड़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने भी लोगो को सतर्क रहने की सलाह देते हुए हिट वेव सम्बन्धित दिशा -निर्देश का पालन करने की अपील किया है। 

Nautapa starts today: Temperature reaches 46 degrees Celsius, severe heat disrupts life




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg