Thu. Jul 16th, 2026

शिक्षक ने ही की शिक्षा योजना में धोखाधड़ी: फर्जी आय प्रमाण पत्र से बेटी का कराया एडमिशन, हुआ गिरफ्तार 

शिक्षक ने ही की शिक्षा योजना में धोखाधड़ी: फर्जी आय प्रमाण पत्र से बेटी का कराया एडमिशन, हुआ गिरफ्तार Teacher cheats in education scheme: Gets daughter admitted using fake income certificate, arrested
खबर शेयर करें..

शिक्षक ने ही की शिक्षा योजना में धोखाधड़ी: फर्जी आय प्रमाण पत्र से बेटी का कराया एडमिशन, हुआ गिरफ्तार 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 जशपुर //  जिले में शिक्षा के क्षेत्र में शासन की महत्वाकांक्षी शैक्षणिक योजना का दुरुपयोग कर फर्जी आय प्रमाण पत्र के आधार पर अपनी पुत्री का निःशुल्क प्रवेश कराने वाले एक शासकीय शिक्षक को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 

आरोपी पर गरीब एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन कर योजना का अनुचित लाभ लेने का आरोप है। पुलिस के अनुसार ग्राम जामझोर निवासी चमर साय पैकरा, जो शासकीय शिक्षक है, वह अपनी वास्तविक आय छिपाकर मात्र 75 हजार रुपये वार्षिक आय दर्शाते हुए आय प्रमाण पत्र बनवाया और मिथ्या शपथ पत्र प्रस्तुत कर अपनी पुत्री को पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा छठवीं में निःशुल्क प्रवेश दिलाया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

मामले की शिकायत पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त वेतन अभिलेखों में आरोपी की वार्षिक आय लगभग 6.79 लाख रुपये पाई गई। वहीं आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी और अन्य साक्ष्यों से यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने स्वयं को कृषक बताकर वास्तविक आय छिपाई और शासन की योजना का अनुचित लाभ प्राप्त किया। शिक्षक ने ही की शिक्षा योजना में धोखाधड़ी: फर्जी आय प्रमाण पत्र से बेटी का कराया एडमिशन, हुआ गिरफ्तार Teacher cheats in education scheme: Gets daughter admitted using fake income certificate, arrested

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के इस कृत्य से योजना के वास्तविक पात्र एवं आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों के अवसर प्रभावित हुए हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना पत्थलगांव में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) में मामला दर्ज कर विवेचना की गई। डॉ. लाल उमेद सिंह, SSP जशपुर ने मिडिया से कहा की अपराध प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने 30 मई को आरोपी चमर साय पैकरा (41 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg