Sun. Jul 19th, 2026

पुलिस ने अंतरराज्यीय सोलर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 32 लाख की चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अंतरराज्यीय सोलर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 32 लाख की चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

पुलिस ने अंतरराज्यीय सोलर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 32 लाख की चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 कांकेर। कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में किसानों के खेतों से सोलर प्लेट चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उड़ीसा से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

क्या है पूरा मामला

पिछले कुछ महीनों से कांकेर जिले के नरहरपुर थाना, चौकी हल्बा और दुधवा चौकी क्षेत्र में लगातार सोलर प्लेट चोरी की वारदातें हो रही थीं। किसान सिंचाई के लिए खेतों में लगाए गए सोलर पैनल और प्लेट चोरी होने से परेशान थे। अलग-अलग किसानों ने कुल 16 मामले दर्ज कराए थे। चोरी गए सोलर प्लेटों की कीमत 32 लाख 60 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।

 

कैसे हुआ खुलासा

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि चोरी की गई सोलर प्लेटों को छत्तीसगढ़ से उड़ीसा ले जाकर बेचा जा रहा है। पुलिस ने जाल बिछाकर 3 आरोपियों को दबोच लिया।

 

उड़ीसा से बरामद हुआ माल

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उड़ीसा से बड़ी संख्या में चोरी की गई सोलर प्लेटें बरामद की हैं। गिरोह छत्तीसगढ़ के खेतों से रात के समय सोलर प्लेट चुराता और फिर उसे उड़ीसा में सस्ते दामों पर बेच देता था।

 

16 मामलों का खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद नरहरपुर थाना, हल्बा चौकी और दुधवा चौकी में दर्ज सोलर चोरी के कुल 16 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उड़ीसा में माल खरीदने वालों की तलाश कर रही है।पुलिस ने अंतरराज्यीय सोलर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 32 लाख की चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार

 

फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg