Breaking
Tue. Jun 2nd, 2026

भाजपा नेता से विवाद के बाद निलंबित हुए CEO रूपेश पांडेय, भूपेश बघेल से मुलाकात चर्चा में

भाजपा नेता से विवाद के बाद निलंबित हुए CEO रूपेश पांडेय, भूपेश बघेल से मुलाकात चर्चा में
खबर शेयर करें..

भाजपा नेता से विवाद के बाद निलंबित हुए CEO रूपेश पांडेय, भूपेश बघेल से मुलाकात चर्चा में

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 दुर्ग। जनपद पंचायत दुर्ग के निलंबित मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रूपेश पांडेय ने अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि बिना उनका पक्ष सुने निलंबन की कार्रवाई की गई, जिसके खिलाफ वे मुख्य सचिव के समक्ष अपील प्रस्तुत करेंगे। यदि वहां से भी राहत नहीं मिली तो न्यायालय की शरण लेने पर विचार करेंगे।

solar pinal
solar pinal

पूर्व CM भूपेश बघेल से मिले बताया एकपक्ष हुई कार्यवाई 

रूपेश पांडेय ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अपने निलंबन को एकपक्षीय बताते हुए कहा कि मामले के सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला।भाजपा नेता से विवाद के बाद निलंबित हुए CEO रूपेश पांडेय, भूपेश बघेल से मुलाकात चर्चा में

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

दरअसल, हाल ही में भाजपा नेता एवं पूर्व सरपंच पुराण देशमुख और रूपेश पांडेय के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की और संभागायुक्त द्वारा रूपेश पांडेय को निलंबित कर दिया गया।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा 

निलंबन के बाद अब रूपेश पांडेय खुलकर सामने आए हैं और उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात के बाद इस मुद्दे के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मामला प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना रह सकता है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg